LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

70TH BPSC - आंदोलन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने नहीं जाएंगे तेजस्वी यादव, बताई यह वजह, कह दी बड़ी बात

70TH BPSC - बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज की तेजस्वी ने कड़ी निंदा की है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यह उनकी लड़ाई है और वह उनकी लड़ाई में शामिल नहीं होंगे। उन्हें खुद एकजुट होना होगा।

70TH BPSC  - आंदोलन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने नह
अभ्यर्थियों से नहीं मिलेंगे तेजस्वी- फोटो : रंजन कुमार

SITAMADHI - 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर एक तरफ अभ्यर्थी का आंदोलन लगातार बड़ा होता जा रहा है और उसका राजनीतिकरण करने की पूरी कोशिश की जा रही है। कई नेता इन अभ्यर्थियों से मिलने पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह इन अभ्यर्थियों से मिलने के लिए नहीं जाएंगे।

सीतामढ़ी में कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि जो हुआ गलत हुआ, अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज की मैं निंदा करता हूं, लेकिन इतना होने के बाद भी अब मैं उनसे मिलने के लिए नहीं जाऊंगा। यह उनका आंदोलन है और मेरा उनको पूरा नैतिक समर्थन है। लेकिन मैं उन्हें कोई इंस्ट्रक्शन देने नहीं जाऊंगा। जबतक वह खुद मुझे नहीं बुलाएंगे। अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

पीके को बताया बहुरुपिया

तेजस्वी ने इस दौरान अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें बहुरुपिया बता दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में जब अभ्यर्थी को थप्पड़ मारा गया तो वह कहां थे। 11 दिन से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे तो वह कहां थे। अचानक पहुंच गए उनके हिमायती बनकर राजनीति करने। सभी जानते हैं कि किसकी बी टीम हैं। तेजस्वी ने इस दौरान कहा कि जात में अगर नौजवाल बंटेंगे, तो सफल नहीं होंगे, एकजुट रहें तो सफलता मिलेगी।