LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

student suicide news - कोटा में दो साल से जेईई की तैयारी कर रहे पटना के छात्र के छात्र की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, मां-पिता का था इकलौता बेटा

student suicide news - कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे पटना के छात्र की मौत हो गई। आज सुबह खाना खाना के बाद वह उसने दवाई खाई और फिर सोने के लिए गया था, जिसके बाद जब मां ने उसे देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

  student suicide news - कोटा में दो साल से जेईई की तैयारी क
कोटा में पटना के छात्र की मौत।- फोटो : NEWS4NATION

KOTA - नीट और जेईई की तैयारी करनेवाले छात्रों के लिए हब बन चुके कोटा की पहचान पिछले कुछ महीनों में सुसाइड हब के रूप में होने लगी है। यहां एक और छात्र की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान अथर्व रंजन के रूप में हुई है। जो पटना का निवासी था और कोटा में रहकर IIT एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। आएपरिजनों ने साइलेंट अटैक से मौत होना बताया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाने की लिखित के देकर शव को अपने साथ ले गए। 

परिजनों ने बताया कि  पिछले 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहा था। वह जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में मां के साथ पीजी में रह रहा था। उसने शनिवार को रातभर पढ़ाई की। सुबह मां से भूख लगने की बात कही। मां ने नाश्ते बनाया। अर्थव ने रविवार सुबह 8 बजे नाश्ता किया। उसके सिर की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। नाश्ते के बाद उसने गोली खाई फिर कमरें में जाकर सो गया। दोपहर 2 वजे करीब उसकी मां ने जगाया। जगाने पर भी वो नहीं उठा जिसके बाद उसकी मां ने फोन कर जानकारी दी। 

अर्थव को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लाए। जहां डॉक्टर ने 2 घंटे पहले ही साइलेंट अटैक से मौत होना बताया। अर्थव इकलौता बेटा था। पिता अभिषेक रंजन दुबई में रहते है।

मृतक के चाचा आयुष रंजन जयपुर से कोटा आए। परिजनों ने बताया कि अर्थव के सिर की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। उन्होंने साइलेंट अटैक से मौत होना बताया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। 

NSIT
Nsmch