LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Accident News : खगड़िया में तेज रफ़्तार पिकअप ने कई लोगों को रौंदा, दो किशोरियों की हुई मौत, चार गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Accident News : खगड़िया में तेज रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत हो गयी. वहीँ करीब चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : खगड़िया में तेज रफ़्तार पिकअप ने कई लोगो
खगड़िया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे   तेज रफ्तार से आ रही एक बेलगाम पिकअप कई लोगों को रौंद दिया। जिसमे दो किशोरियों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग इस हादसे की चपेट में आ गए। 

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गयी। जिससे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। उधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान मोहन सदा की पुत्री सीता कुमारी (13 वर्ष) और अनर्जित की बेटी वर्षा कुमारी (12 वर्ष) के रूप में की गयी है।  

Diarch GO

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरियों के शव को पुलिस ने जब्त कर लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों में सुखों सदा का पुत्र कृष्ण कुमार, मीना देवी का नाती कृष्ण कुमार, क्रांति देवी और मंतून पंडित आदि का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट