LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

SITAMARHI NEWS - बाढ़ राहत मे भेद भाव को लेकर सीओ के साथ धक्का मुक्की, वीडियो वायरल

CO accused of discrimination in distribution of flood relief

SITAMARHI - बाढ़ की भीषण त्रासदी से जहां एक तरफ पूरा बिहार दंश झेल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के सरकारी अफसरों की मनमानी अपने चरम पर है। यह बात नीतीश सरकार के प्रतिनिधि ही बता रहे हैं। मामला सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड का बताया जा रहा है जहां बेलसंड सीओ के साथ स्थानीय लोगों के द्वारा धक्का मुक्की करत हुए वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि News4Nation  नहीं करती है। लोगों का आरोप है कि बाढ़ राहत सामग्री बांटने में सीओ भेदभाव कर रहे हैं।

बता दें कि प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान लोगों के साथ पहुंचते हैं और सीओ को ढूंढते हैं। ढूंढने के क्रम में पता चलता है कि सीओ साहब अपने कमरे में हैं। जब जदयू नेता लोगों के साथ वहां पहुंचते हैं और साहब के कमरे खोलने की बात करते हैं तो सीओ साहब अपनी शर्ट पहन रहे होते हैं तभी स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें खींच लिया जाता है और बहस शुरू हो जाती है

 स्थानीय लोग बताते हैं कि राहत वितरण में उनके द्वारा भेदभाव किया जाता है। इधर स्थानीय की माने तो प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ राहत के लिए रखा गया सूखा राशन लोगों के द्वारा लूट लिया जाता है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है ना ही इसकी शिकायत को के द्वारा कहीं की गई है मामले को लेकर जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि सीओ साहब की मनमानी अपने चरम पर है उनके द्वारा अपने आप को जमींदार बता बतौर मोटी रकम घुस के तौर पर मांग भी करते हैं जिसका वीडियो सबूत के तौर पर उन्होंने अपने पास रखा है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से करनेकीबातकहीहै

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट