LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Patna News : पटना के बाढ़ में एक्शन मोड में दिखे SDM शुभम कुमार, सड़क पर राख गिरानेवाले वाहनों पर की कार्रवाई, 3 हाईवा किया जब्त

Patna News : पटना के बाढ़ में सड़क पर राख गिरानेवालों वाहनों पर एसडीएम शुभम कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने 3 हाईवा को जब्त किया है. एसडीएम् की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है...

Patna News : पटना के बाढ़ में एक्शन मोड में दिखे SDM शुभम कुम
एसडीएम् की कार्रवाई - फोटो : RAVISHANKAR

PATNA : जिले में आपको बाढ़ से मोकामा जाना हो या बख्तियारपुर या पटना से मोकामा के रास्ते में जा रहे है तो जरा सम्भल कर गाड़ी चलाए। आपको बख्तियारपुर से बाढ़ और मोकामा तक रास्ते में सड़कों पर राख (ऐस)गिरा मिलेगा जो आपकी गाड़ियों को दुर्घटनाग्रस्त करवा सकती है। एनटीपीसी से निकलने वाली ये ऐस (राख) अथमलगोला में बन रही पुल के निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही है। 

साथ ही जहां जहां पुल या सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। अधिकांश जगहों पर इसी एनटीपीसी से ही राख जाती है। हाइवा में ओवरलोड राख सड़कों पर गिरती हुई जाती है जिससे बाढ़ और उसके आसपास के इलाकों में लोग परेशान रहते है। दुर्घटना का मुख्य कारण यही बना रहता है। इसी वजह से इलाके में सड़क दुर्घटना होते रहती है। 

हालाँकि SDM शुभम कुमार ने लगातार मिल रही शिकायत को लेकर कार्रवाई शुरू किया है। आज अनुमंडलाधिकारी शुभम कुमार ने बाढ़  थाना के NH 31 पर गुलाबबाग के निकट अभियान चला कर तीन हाइवा को पकड़ा। सभी पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट