LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

EDUCATION NEWS – स्कूलों में तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई छुट्टियां, ठंड को लेकर जिला प्रशासन ने लिया फैसला

EDUCATION NEWS - पटना जिला प्रशासन ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। प्रशासन के अनुसार यह आदेश कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए लागू होगा। प्रशासन ने यह फैसला ठंड को लेकर लिया है।

EDUCATION NEWS – स्कूलों में तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई छुट्ट
पटना में तीन दिन बढ़ी स्कूलों में छुट्टी- फोटो : KULDEEP BHARDWAJ

PATNA - रविवार को पटना डीएम ने तीन दिनों के लिए आठवीं तक की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। फिलहाल तीन दिनों के लिए ठंड के कारण छुट्टी बढ़ाने का फैसला हो गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह कहा कि अवकाश का जो आदेश पहले से था, उसे 13, 14 और 15 जनवरी के लिए लागू किया जा रहा है। यानि आठवीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगी। नवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों का परिचालन पहले बताए गए समय के हिसाब से होता रहेगा।

निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए यह आदेश

पटना जिलाधिकारी के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। 

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। वहीं प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ