LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

SAMASTIPUR NEWS - बुढ़ी गंडक नदी में बच्चों का कपड़ा धोने गई महिला का पैर फिसला, गहराई में डूबने से हुई मौत

SAMASTIPUR NEWS, DROWING IN BUDHI GANDAK, BUDHI GANDAK, SAMASTIPUR POLICE, ROSRA THANA, डूबने से हुई मौत, बुढ़ी गंडक में डूबी महिला, समस्तीपुर पुलिस, समस्तीपुर समाचार

SAMASTIPUR NEWS - बुढ़ी गंडक नदी में बच्चों का कपड़ा धोने गई
कपड़ा धोने के दौरान नदी में डूबी विवाहिता- फोटो : NEWS4NATION

SAMASTIPUR - गंडक नदी में अपने बच्चों का कपड़ा धोने गई विवाहिता की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान वकील पासवान की पत्नी चंद्रलेखा देवी 20 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के भिड़हा पूर्व पंचायत के मछराही गांव की बताई जा रही है। गांववालों ने बताया कि चंद्रलेखा देवी का पति वकील पासवान पंजाब में मजदूरी करता है। चंद्रलेखा अपने दो बच्चे के साथ गांव में ही रहती है। सोमवार शाम वह बूढी गंडक नदी के ढांव स्थित‌ गड्ढे में अपने छोटे बच्चे का कपड़ा साफ करने के लिए गई थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसलने से वह गढ्ढे में डूब गई।

रातभर नहीं लौटी घर, सुबह मिला शव

रातभर महिला घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को नदी की ओर गए लोगों ने महिला का शव उक्त गड्ढे में उपलाता हुआ देखा। इसके बाद हल्ला होने पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी रोसरा थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।