LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Saharsa News - पूर्व मंत्री शरद यादव की दूसरी पुण्यतिथि आज, महागठबंधन के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व और कृतित्व की जमकर की सराहना

Saharsa News - रविवार को सहरसा जिले के जिला परिषद प्रांगण में जिप उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र यादव के आवास पर पूर्व मंत्री दिवंगत शरद यादव के दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उसके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

शरद यादव की दूसरी पुण्यतिथि आज

SAHARSA : रविवार को सहरसा जिले के जिला परिषद प्रांगण में जिप उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र यादव के आवास पर पूर्व मंत्री दिवंगत शरद यादव के दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उसके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष प्रो.ताहिर ने किया।

 इस दौरान राजद के पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि शरद यादव समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता थे। वे हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष करते थे। वहीं सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश के सर्वोच्च सांसद शरद यादव प्रखर समाजवादी नेता थे। केंद्र की सत्ता में बैठे भाजपा को संविधान और उसमें वर्णित समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष, कल्याणकारी राज की अवधारणा पसंद नहीं है हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना है। सीपीएम जिला सचिव रंधीर कुमार ने कहा कि  शरद यादव भारतीय संसद के एक मजबूत और बुलंद आवाज थे।  

राजद प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने कहा शरद यादव ने पुरे देश में समाजवाद के विचारधारा को मजबूत करने का काम किए थे। इस दौरान भाकपा माले नेता कुंदन यादव ने कहा कि बेरोजगारी जानलेवा हो गई है। अटलजी पेंशन और मोदी जी ने नौकरी को खत्म किया। आज अगर शरद जी रहते तो इसके खिलाफ लड़ाई लड़ते। 

जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा कि शरद यादव मंडल मसीहा के नाम से जाने जाते थे। वहीं राजद एससी/एसटी जिलाध्यक्ष भीम कुमार भारती ने कहा कि शरद यादव हमेशा गरीब, शोषित, पीड़ितों के मजबूत आवाज थे। श्रद्धांजलि सभा में राजद नेता सुरेश यादव, माले नेता वकील कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, टुनटुन शर्मा, शंकर कुमार शशि, शाहनवाज़ आलम, महानगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव, सतीश शाह, गुंजन देवी, धीरज सम्राट, मनोज मगन, गीता यादव, रौशन सदगोप, दीपक यादव, मो. युसूफ, राजद नेता तंजीम आलम, सोनू कुमार, मो. चाँद, मो. जमशेद आलम मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट