LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Saharsa News - बीच सड़क पर प्रेमी प्रेमिका ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Saharsa News - सहरसा जिले अन्तर्गत नवहट्टा थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर ही प्रेमी प्रमिका का हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।इस मामले को लेकर प्रेमिका ने बताया कि हमसे से ये एक वर्ष पहले शादी किए थे । ये पहले से दो बच्चे के पिता हैं। हमको एक वर्ष

Saharsa News - बीच सड़क पर प्रेमी प्रेमिका ने किया हाईवोल्टेज

SAHARSA : कहते हैं प्यार का नशा अगर सर पर चढ़ जाता हैं तो कहीं कोई दिखाई नहीं देता हैं। सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका ही दिखाई देते हैं । एक ऐसी ही घटना सहरसा जिला अन्तर्गत नवहट्टा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अपने मन से शादी कर प्रेमी-प्रेमिका एक वर्ष बाद प्रेमी के साथ मायके जा रही थी। 

इसी दौरान रास्ते में ही बीच सड़क पर जब प्रेमी ने प्रेमिका को बारंबार मोबाईल में प्रेमी का अश्लील तस्वीरें दिखाकर धमकी दे रहा था। उसी बीच बीच सड़क पर ही रिक्शा से उतर कर प्रेमिका का मोबाइल प्रेमी ने फोड़ दिया।  देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए। कई लोगों ने जब प्रेमी-प्रेमिका का परिचय पूछा तो प्रेमी ने कहा मेरा घर छपरा जिला है। मैं एक वर्ष पहले सहरसा जिला नवहट्टा थाना क्षेत्र के प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर शादी किए थे । 

वहीं प्रेमिका ने बताया की मैं सहरसा जिला के रहने वाली हूँ। हमसे से ये एक वर्ष पहले शादी किए थे । उस समय हम मॉं -पिता से अलग हटकर इनके साथ फरार होकर छपरा में शादी किए थे। ये प्रेमी जब से शादी किए थे तब से ये अपने घर लेकर नहीं जाते हैं। ये पहले से दो बच्चे के पिता हैं। हमको एक वर्ष से कहीं से कहीं लेकर जाते हैं। टाईम पास करते हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर रहा है । प्रेमिका खुलकर लोगों को बता रहीं हैं। मेरी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है। मैं पॉंच महिने का गर्भवती हूँ। अब क्या करूं। मैं तो प्यार के चक्कर में पड़कर नहीं तो घर नहीं तो घाट का रहीं हूँ। अब क्या करूं। वहीं प्रेमिका जब बोल रहीं थीं इश्क की कहानी तो उस समय प्रेमी मना कर रहा था। वहां लोगों का भीड़ जूट गई थी ।

 ये वायरल प्रेमी-प्रेमिका का विडियो सहरसा जिला अन्तर्गत नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर बांध स्थित का बताया जा रहा है। खासकर इस वायरल विडियो की पुष्टि News4nation नहीं करता है।

NSIT
Nsmch

दिवाकर कुमार दिनकर