LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

SAHARSA NEWS - असली नाग को नहीं पसंद आया युवक का नागिन डांस, कलाकार के साथ कर दिया कुछ ऐसा कि पहुंच गया अस्पताल, जानिए क्या है पूरा मामला

SAHARSA NEWS - हाथ में सांप लेकर नागिन डांस करना युवक को भारी पड़ गया जब जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद स्टेज पर बवाल मच गया। बेहोश होने के बाद कलाकार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

SAHARSA NEWS - असली नाग को नहीं पसंद आया युवक का नागिन डांस,
नाग के साथ डांस करता कलाकार- फोटो : NEWS4NATION

SAHARSA - छठ पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हाथ में सांप लेकर नागिन डांस करना युवक को भारी पड़ गया जब जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद स्टेज पर बवाल मच गया। फिलहाल, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कार्यक्रम का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

यह पूरा मामला सहरसा केसत्तरकटैया प्रखंड के रकिया बिजलपुर के वार्ड नंबर-छह का है। जहां छठ पूजा के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर एक कलाकार तीन-तीन सांप को अपने हाथ में लेकर फिल्मी गीत पर डांस कर रहा है। तभी अचानक एक सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डसने के बावजूद कलाकार थोड़ी देर तक डांस करता रहा। जहर चढ़ने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया।

इसके बाद आनन-फानन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्पदंश का शिकार हुआ कलाकार गौरव कुमार शर्मा मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत चिकनी खाड़ का रहने वाला है।

नागिन डांस के लिए सपेरे से मांगा असली कोबरा

उसने बताया कि 2011 से ही स्टेज प्रोग्राम कर रहा है। सहरसा के रकिया बिजलपुर वार्ड 06 मे छठ पूजा के समापन के दौरान शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें वह नागिन डांस कर रहा था। इसके लिए उसने सपेरे से नाग (कोबरा) सांप लिए थे। नाग ने उसके बाएं हाथ में डस लिया।

NSIT
Nsmch