LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Road Accident in Siwan: सिवान में रफ्तार का कहर, स्कूल बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्जनों छात्र घायल, मचा हड़कंप

Road Accident in Siwan: सिवान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हुई है। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं। वहीं स्कॉर्पियो सवार तीन लोग भी गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

Road Accident
Road Accident in Siwan- फोटो : Reporter

Road Accident in Siwan: सिवान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में एक दर्जन बच्चे और स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल, मामला सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दामोदरा गांव के एक प्राइवेट स्कूल का बस रोज की तरह बच्चों को लाने के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। बस जतौर बाजार के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।

वहीं हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में 30 बच्चे सवार थे। जिनमें से एक दर्जन बच्चे घायल हैं। घटना के स्कूली बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची। सभी ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास के पीएचसी में भर्ती कराया है।


NSIT
Nsmch

हादसे में घायल हुए स्कूली बच्चों की पहचान कर ली गई है। इसमें रोमक मिश्रा, ईश्वर, आदर्श कुशवाहा, भीकेश मिया, चन्द्र गुप्त मोर्य, पार्थ शर्मा, जिगनेश पटेल, पुत्र मधु, प्रिंसी कुमारी शामिल हैं। इन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे को लेकर गुठनी थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूल बस और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई है। एक दर्जन के असपास स्कूली बच्चों को मामूली चोट लगी है। वहीं स्कॉर्पियो में सवार तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पास के पीएचसी में चल रहा है।

सिवान से Tabish irshad की रिपोर्ट