LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Special Train: त्योहारी यात्रा में मिलेगी राहत, छपरा - नई दिल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Special Train: त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. इस ट्रेन का परिचालन 12 नवंबर तक किया जाएगा. जानिए रूट और शेड्यूल.

train
train- फोटो : internet

Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 05111/05112 छपरा-नई दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का परिचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन छपरा से 28 अक्टूबर, 4 और 11 नवंबर को तथा नई दिल्ली से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को तीन फेरों में चलेगी। इस पहल से यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

05111 छपरा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी छपरा से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह मशरक में 3 बजे, दिघवा दुबौली में 3:32 बजे, थावे में 5:03 बजे, तमकुही रोड में 5:35 बजे, पड़रौना में 6:08 बजे, कप्तानगंज में 7:30 बजे, पिपराइच में 8:12 बजे और गोरखपुर में 8:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Diarch GO

वापसी यात्रा में, 05112 नई दिल्ली-छपरा पूजा विशेष गाड़ी नई दिल्ली से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद से यह ट्रेन शाम 5:10 बजे, बरेली से 6:40 बजे, सीतापुर जंक्शन से 10:50 बजे और दूसरे दिन बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पड़रौना, तमकुही रोड, थावे, दिघवा दुबौली होते हुए सुबह 11:30 बजे छपरा पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 23 कोच होंगे, जिनमें 2 जीएसएलआरडी, 4 साधारण द्वितीय श्रेणी, 12 शयनयान और 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी के अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। छपरा-नई दिल्ली पूजा विशेष ट्रेन की बुकिंग रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) केंद्रों से की जा सकती है। त्योहारों के समय में भीड़भाड़ से बचने और सुगम यात्रा के उद्देश्य से इस ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा

NSIT
Nsmch