LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Railway News: बर्निंग ट्रेन बनने से बाल बाल बची 'रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस', एसी बोगी के पहिये में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Railway News: डाउन में आने वाली रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक बी 4 बोगी के कोच के चक्के में लगे ब्रेक बाइंडिंग में आग लग जाने के बाद रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। करीब 1 घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।

Raxaul Howrah Express
Raxaul Howrah Express- फोटो : Reporter

Railway News: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस के एसी बोगी के पहिये में अचानक आग लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यात्रियों ने कोच से कूद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की जिससे थोड़ी देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं चालक से अपनी सूझबूझ से ट्रेन को बर्निंग ट्रेन बनने से बचा लिया। 

एसी बोगी में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार डाउन में आने वाली रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक बी 4 बोगी के कोच के चक्के में लगे ब्रेक बाइंडिंग में आग लग जाने के बाद रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद रेल यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने को लेकर कोच से प्लेटफार्म पर कूदने लगे। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक की सूझबूझ से ट्रेन को दी बर्निंग ट्रेन बनने से बाल बाल बचा लिया गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

रेल यात्रियों ने कोच में फैलते हुए धुएं को देखकर तुरंत कंट्रोल रूम एवं स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौके स्थल पर पहुंचकर ब्रेक बाइंडिंग ठीक करवाने में जुट गए। इस दौरान यांत्रिक विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर चक्के में लगे ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करने में लग गए। रेल यात्रियों ने बताया कि अचानक चलती गाड़ी में कोच में धीरे-धीरे धुआं फैलने के बाद विकराल रूप लेने लगा। जिससे कोच में बैठे रेल यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। 

1 घंटे तक रुकी रही ट्रेन

वहीं झाझा स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद किसी तरह हम लोग कोच से अपना सामान और परिवार को लेकर प्लेटफार्म पर उतरकर गए और इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी। आपको बता दें झाझा स्टेशन पर 1 घंटे से भी ज्यादा देर तक हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस रुकी रही। ब्रेक बाइंडिंग ठीक करने में रेल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ब्रेक बाइंडिंग ठीक होने के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान किया गया।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट