LATEST NEWS

  • Shri Krishna Singh Jayanti,
  • Bihar News: बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, विजय चौधरी बोले- सभी

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

RAILWAY NEWS – नई दिल्ली जा रही गरीब रथ के साथ हुआ हादसा, बोगियों से अलग होकर इंजन चली आगे, यात्रियों में मच गया हड़कंप

बिहार के प्रमुख ट्रेनों में शामिल जयनगर नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस शुक्रवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन की इंजन बोगियों से अलग होकर कई किलोमीटर आगे बढ़ गई। वहीं ट्रेन के अचानक रूक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

RAILWAY NEWS – नई दिल्ली जा रही गरीब रथ के साथ हुआ हादसा, बो

MADHUBANI - बिहार में बड़ा रेल हादसा होने से बच गया है। यहां वीआईपी ट्रेनों में शामिल गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगियां इंजन से अलग हो गई। इस दौरान इंजन बिना बोगी के ही लगभग दो किलोमीटर आगे निकल गया। ट्रेन में बैठे यात्री भी इस दौरान हैरान रह गया कि ट्रेन अचानक कैसे रूक गई। बाद में ट्रेन के गार्ड ने इंजन के ड्राइवर से संपर्क किया। इसके बाद इंजन को फिर से बोगी से जोड़ा गया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

यह घटना मधुबनी जिले के जयनगर की है। जहां से चलनेवाली जयनगर – दिल्ली गरीब रथ करीब करीब 12.30 बजे लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास से गुजर रही थी। तभी इंजन बोगियों से अलग हो गई। वहीं ट्रेन की बोगियां कुछ दूर बिना इंजन के चलने के बाद अचानक रूक गई। 

ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि जयनगर से प्रस्थान करने के बाद खजौली रेलवे स्टेशन पास करने के बाद ठाहर रेलवे गुमती के समीप धीरे-धीरे रुक गई। फिर डिब्बे से इंजन अलग होकर ललित लक्ष्मीपुर के आगे तक चली गई थी। यात्रियों ने देखा कि ट्रेन एकाएक रुक गई। उतर कर देखा तो इंजन डिब्बे से अलग होकर काफी दूर जा चुका था।

गनिमत यह रही कि ट्रेन उस समय ज्यादा रफ्तार में नहीं थी, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान आनन फानन में रेलकर्मियों ने भी अपनी गलती सुधारी और 40 मिनट के इंतजार के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया।

NSIT
Nsmch