LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

RAIL ACCIDENT - चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ा, नीचे गिरने से हुई मौत

RAIL ACCIDENT - चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में 70 साल का बुजुर्ग नीच गिर गया। बुरी तरह से घायल बुजुर्ग को देख आनन फानन में ट्रेन को रोका गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट अधिक लगने के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई।

RAIL ACCIDENT - चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में बुजुर्ग का

KHAGARIA - खगड़िया स्टेशन पर देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी- पोते से साथ आए 70 साल का बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही घायल की मौत हो गई। 

घटना को लेकर बताया गया कि खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12553 वैशाली एक्सप्रेस  समय 7.50 बजे प्लेटफॉर्म  no 01 पर आई। अपने निश्चित ठहराव के बाद समय 7.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान की थी ,उसी वक्त एक बुजुर्ग  व्यक्ति जो चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे आचनक ट्रेन के नीचे गिर गए एवम घायल हो गए। 

उक्त ट्रेन को सह यात्री द्वारा ACP कर रोका गया। ऑन ड्यूटी आरपीएफ खगड़िया के ASI Umashankar Singh एवम स्टाफ साथ जीआरपी kgg के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा त्वरित करवाही करते हुए उक्त  घायल व्यक्ति को ट्रेन के नीचे से निकाला गया एवम सदर हॉस्पिटल खगड़िया पहुंचाया गया । 

उक्त व्यक्ति का दोनों हाथ टूट गया था। उक्त व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी एवम पोता साथ में  मौजुद  थे।  घायल व्यक्ति का नाम व पता -राम देव यादव उम्र 70 वर्ष पे - राम किसून सह, ग्राम- मुंगेर मसरी तल्ले वार्ड 33 , थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर है। 

NSIT
Nsmch

उपरोक्त घटना के कारण ट्रेन समय 7.58 बजे से 8.03 बजे तक acp में खड़ी रही। घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु  घोषित कर दिया गया,  जिसके बाद मृतक के परिजन ने मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराये स्वेच्छा से दाह संस्कार हेतु लेकर घर चले गए हैं । घटना के बाबत परिजनों ने कोई भी मामला जीआरपी खगड़िया में दर्ज नहीं कराया है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट