LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

PRAGATI YATRA - जब भी कहीं जाते हैं तो जीविका के स्टॉल पर जरुर जाते हैं... सीएम नीतीश ने बताया क्यों जीविका के प्रति है उनका लगाव

PRAGATI YATRA - सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा आज मधुबनी पहुंची, जहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कमला नदी के लिंक कार्य का निरीक्षण किया, साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर भी पहुंचे।

PRAGATI YATRA - जब भी कहीं जाते हैं तो जीविका के स्टॉल पर जर
मधुबनी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार- फोटो : राजकुमार झा

MADHUBANI - सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान खुटौना प्रखंड के  दुर्गीपट्टी  हेलीकॉप्टर से पहुंचे। डीएम  ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। 

इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना एवं मनरेगा योजना के तहत नव निर्मित पार्क योजना का निरीक्षण और उद्घाटन किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी से दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यूपीयू का निरीक्षण। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार  हेलीकॉप्टर से सुक्की के लिए निकले। 

खजौली प्रखंड के सुक्की में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी कमला जीवछ नदी इंटर लिंकिंग हेतु प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात सीएम नीतीश कुमार  हेलीकॉप्टर से वे झंझारपुर प्रखंड के संग्राम स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान किए। संग्राम स्थित हेलीपैड संख्या 1 पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने सुगरवे नदी स्थित रिवर फ्रंट सहित जिले के कई योजनाओं का उद्घाटन किया है साथ ही  उन्होंने एनएच 57 पर बिदेसर स्थान स्थित पश्चिमी कोसी नहर के अंतिम छोड़ का निरीक्षण किया। 

हमने ही जीविका बनाया, जिसें केंद्र ने अपनाया

 जिसके बाद सीएम अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम केंद्र में थे तो हमने ही जीविका बनाया। उसके बाद केंद्र के लोगों ने इसे देखकर आर जीविका बनाया। जीविका बनने से जीविका दीदी का रहना सहन और सम्मान बढ़ता गया। हम जहां कहीं भी जाते हैं वहां जीविका के स्टॉल पर जरूर जाते हैं। जिससे कि उनको क्या नया दे सकें ये जान पाएं। 

NSIT
Nsmch

मिथिला के यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री

साथ ही मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री 11 जनवरी से मिथिला के यात्रा पर हैं। आज रविवार को वे मधुबनी में हैं यहां ये मिथिला की संस्कृति, खान पान, इन्वेस्टमेंट, पश्चिमी और पूर्वी कोशी नहर को देखें। साथ ही उनके आने से यहां का  बहुत सा स्थानीय काम स्पीडअप हो जाएगा और यहां के नए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री जी ऑन स्पॉट उसपर निर्णय लेते हैं। 

सुक्की में मुख्यमंत्री जी कमला को जीवंत करने और पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी नहर को इंटरलिंक करने का कार्य देखा हैं। उसके बाद अरररिया में रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के राज्यसभा सांसदसंजय झा, सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री लेसी सिंह मौजूद रहे।

REPORT - RAJ KUMAR JHA