LATEST NEWS

  • Anant Singh Expelled From JDU
  • JDU Political Crisis: नीतीश-ललन-निशांत की नाराजगी बाहुबली विधायक पर पड़ी भारी, पढ़िए अनंत सिंह पर एक्शन की इनसाइड

  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में इतने बजे होगी आरती
  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter: पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ा

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की जाएगी विधायकी! मोकामा में उपचुनाव की अटकलें तेज

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रहा भयंकर तूफान, इस दिन से भारी बारिश के

KISHOR KUNAL NEWS - आचार्य किशोर कुणाल की स्मृति में डाक विभाग ने विशेष आवरण किया जारी, महावीर मन्दिर और विराट रामायण मन्दिर को भी दर्शाया गया

KISHOR KUNAL NEWS - डाक विभाग ने महावीर मन्दिर न्यास के सचिव रहे स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की स्मृति में विशेष आवरण जारी किया है। 25 रुपए के डाक आवरण को देश में कहीं भी भेजा जा सकता है।

KISHOR KUNAL NEWS - आचार्य किशोर कुणाल की स्मृति में डाक विभ

PATNA : महावीर मन्दिर न्यास के सचिव रहे स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की स्मृति में डाक विभाग ने विशेष आवरण जारी किया है। मंगलवार को महावीर मन्दिर में बिहार के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार और बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने यह विशेष आवरण जारी किया। इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायण कुणाल, पत्नी अनीता कुणाल और पुत्रवधु सांसद साम्भवी मौजूद रहे। 

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि विशेष आवरण में आचार्य किशोर कुणाल के विभिन्न चित्र और महावीर मन्दिर को दर्शाया गया है। आवरण के पिछले भाग में विराट रामायण मन्दिर की प्रतिकृति दर्शायी गयी है। अनिल कुमार ने बताया कि महावीर मन्दिर में आचार्य किशोर कुणाल की आत्मा बसती है। इसलिए विशेष आवरण में महावीर मन्दिर को चित्रित किया गया है। साथ ही यह समारोह भी महावीर मन्दिर में किया गया। इस विशेष आवरण का मूल्य 20 रुपये मात्र रखा गया है। इस पर भगवान राम के चित्र वाला पांच रुपये का डाक टिकट चिपकाया गया है। अनिल कुमार ने बताया कि बिहार के सभी प्रधान डाकघर समेत देशभर में यह विशेष आवरण उपलब्ध है। 

25 रुपए कीमत, देश में कहीं भी भेजने की सुविधा

टिकट समेत कुल 25 रुपये मूल्य के इस आवरण में भारत में कहीं भी साधारण डाक भेजा जा सकता है। ई पोस्ट पर भी यह उपलब्ध है। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि पहले ही दिन एक हजार विशेष आवरण बिक गये। उन्होंने बताया कि एक बार में दो हजार विशेष आवरण ही जारी होते हैं। आचार्य किशोर कुणाल पर सभी दो हजार विशेष आवरण की बिक्री होने पर भारत सरकार से पुनः प्रकाशन के लिए विशेष अनुरोध किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

पुलिस की नौकरी छोड़ की मानवता की सेवा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने आईपीएस की आकर्षक नौकरी छोड़ महावीर मन्दिर और मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन खपा दिया। अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए कानूनी लड़ाई में उनकी महती भूमिका रही। शरीर त्यागने के कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने बच्चों के लिए देश के पहले कैंसर अस्पताल की नींव रखी। 

इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायण कुणाल ने कहा कि अपने पिताजी के बताए रास्ते पर चलकर वे उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रही आचार्य किशोर कुणाल की पुत्रवधु व सांसद साम्भवी ने कहा कि उनकी यादें  हमेशा साथ रहेंगी। इस अवसर पर निदेशक, डाक सेवाएं पवन कुमार ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का जीवन हमेशा समाज को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में  लेफ्टिनेंट जनरल ए के चौधरी, डाॅ एस एस झा, प्रदीप जैन, एमएलसी अजय कुमार सिंह आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।