LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : पुलिस की गस्ती वाहन पर लगेगी ब्रेक ! 6 करोड़ बकाया नहीं मिला तो भड़के पेट्रोल पंप मालिक, पुलिस को डीजल देने से किया इंकार, डीजीपी बोले ...

Bihar News : बिहार में पेट्रोल पम्प मालिकों का पुलिस पर करोड़ों रुपए बकाया है. इसकी वजह से संचालकों ने डीजल देने से इंकार कर दिया है. इससे पुलिस को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. डीजीपी ने कहा की..

Bihar News : पुलिस की गस्ती वाहन पर लगेगी ब्रेक ! 6 करोड़ बका
नहीं मिलेगा डीजल - फोटो : ANIL KUMAR

PATNA : बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सभी थानों के थानेदार अपने अपने क्षेत्रों में गस्ती को मजबूती दे रहे है। पदभार ग्रहण करते ही बेहतर पुलिसिंग के लिए सख्त आदेश डीजीपी विनय कुमार ने दिया था। ऐसे में गस्तियों में निकलने वाले थानों को वाहनों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बीते 7 जनवरी 2024 से राजधानी पटना में कई पेट्रोल पंप मालिकों ने पुलिस के वाहनों में सरकारी कूपन (पावती) पर डीजल देने से मना कर दिया है। NEWS4NATION की टीम जब इस मामले की हकीकत जानने के लिए पेट्रोल पंप पहुंची तो वहां पुलिस वाहनों में सरकारी कूपन पर डीजल देने से इंकार कर दिया और रुपए लेकर डीजल देने की मांग की। 

पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए डायल 112 के ड्राइवर ने इस हकीकत से पर्दा उठाया और बताया कि राशि बकाया के कारण सरकारी कूपन पर तेल देने से पेट्रोल पंप मालिकों पुलिसकर्मियों को मना कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 6 करोड़ की बकाया राशि का समय पर भुगतान नहीं होने पर पेट्रोल पंप मालिकों ने ये कदम उठाया है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या उन गस्ती वाहनों के ड्राइवरों और गस्ती पदाधिकारियों की है जिन्हें स समय अपने नीयत समय पर क्षेत्रों का भ्रमण करना है। गौरतलब हो कि बीते दिनों भी ऐसे समस्या से पुलिस वाहन चालकों को समस्या झेलना पड़ा था। 

हालांकि महज 2 दिनों में इस समस्या को मुख्यालय स्तर पर दूर किया गया। वही इस बावत बिहार पुलिस मुख्यालय डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि यदि राशि बकाया है तो उसे देखेंगे और निधि उपलब्ध करा कर इस समस्या का समाधान करेंगे। इस तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। बहरहाल अब देखना ये होगा कि डीजीपी के मामला संज्ञान में आते ही कबतक इस बड़ी समस्या से राहत मिलती हैं। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट