LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Bihar News : सासाराम में बादल हत्याकांड के खिलाफ लोगों ने किया पैदल मार्च, तत्कालीन यातायात डीएसपी आदिल बेलाल पर है हत्या का आरोप

Bihar News : सासाराम में बादल हत्याकांड के खिलाफ आज लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों समाहरणालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. ...पढ़िए आगे

Bihar News : सासाराम में बादल हत्याकांड के खिलाफ लोगों ने कि
बादल हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : सासाराम में बादल सिंह हत्याकांड के खिलाफ आज "जस्टिस फॉर बादल" के बैनर तले लोगों ने पैदल मार्च किया। मार्च बाल विकास मैदान से शुरू होकर रौजा रोड, पुरानी जीटी रोड, कचहरी होते हुए समाहरणालय पहुंचा। मार्च में शामिल युवा बादल को न्याय दो, आरोपी डीएसपी आदिल बिलाल को सजा दो नारे लगाए गए। मार्च में सासाराम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव रंजन टुटूल, भीम आर्मी के अमित पासवान और अन्य शामिल थे।

साथ ही समाहरणालय पर आकर अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। बता दे की 27 दिसंबर को बादल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में हत्या का आरोप तात्कालिक यातायात डीएसपी आदिल बेलाल पर लगा था। जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। 

Diarch GO

हालाँकि यह पूरा मामला अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन चल गया है। लेकिन न्याय में देरी होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूरे नगर में जुलूस निकाला तथा समाहरणालय पर धरने पर बैठ गए। बाद में प्रभारी जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट