LATEST NEWS

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

Bihar School Closed: पटना में 8वीं तक के स्कूल खोलने पर डीएम ने जारी किया बड़ा आदेश, हाड़ कांपने वाली सर्दी में जारी हुई नई टाइमिंग

Scholl Closed
Scholl Closed- फोटो : news4nation

Bihar Scholl Closed:  भीषण ठंड के कारण पटना में स्कूलों को खोलने पर नया आदेश जारी हुआ है. पटना जिलाधिकारी ने रविवार को यह आदेश जारी किया. इसके तहत जिले में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में पठन-पाठन कार्य दिनांक 20 जनवरी से नई टाइमिंग के तहत होगी. 

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी विद्यालय, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल को 20 जनवरी से सुबह 9 बजे के पहले और शाम 3:30 बजे के बाद संचालन नहीं करने निर्देश दिया है.

दरअसल, बिहार में बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां कभी ठंड, कभी कोहरा और कभी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 और 20 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

NSIT
Nsmch

शीतदिवस की चेतावनी

हालांकि, राज्य में मौसम की भविष्यवाणी मौसम विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। जनवरी के दौरान कई बार विभाग के अनुमान गलत साबित हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, विभाग ने शनिवार-रविवार को शीत दिवस की चेतावनी दी थी, लेकिन शनिवार को किशनगंज को छोड़ अन्य जिलों में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री तक वृद्धि हुई। इससे लोगों ने दोपहर में हल्की गर्मी भी महसूस की।

तेज हवा बढ़ाएगी ठिठुरन 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में निम्न तापमान के साथ मध्यम से तेज गति की हवा चलने के कारण ठिठुरन महसूस की जा सकती है। इस दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों जैसे पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं, गोपालगंज, वैशाली, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा के कुछ हिस्सों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।