LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Patna Traffic News: पटना को मिलेगा जाम से निजात, आज 10 नए ट्रैफिक आउटपोस्ट का होगा उद्घाटन, SI को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, ये हैं राजधानी के 30 प्रमुख जाम प्वाइंट...

Patna Traffic News: पटना को जाम से निजात दिलाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है। इसके तहत आज 10 नए ट्रैफिक आउटपोस्ट का उद्घाटन किया जाएगा। इसके प्रभारी एसआई बनाए जाएंगे।

पटना जाम
10 new traffic outposts - फोटो : social media

Patna Traffic News:  राजधानी में बढ़ते जाम और जुलूस के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 10 नए ट्रैफिक आउटपोस्ट खोले जा रहे हैं। इनका उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। इन आउटपोस्ट की जिम्मेदारी एसआई रैंक के अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जो नजदीकी थाने से कार्यभार संभालेंगे। साथ ही, इन अधिकारियों को सार्जेंट और अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा।

सीसीटीवी और आधुनिक उपकरणों से होगी निगरानी

ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम मुक्त बनाना है। राजधानी में 30 ऐसे जाम प्वाइंट की पहचान की गई है, जहां अव्यवस्थित वाहन पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की समस्या सबसे ज्यादा है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरा और चालान काटने के लिए हैंड-हेल्ड मशीनें दी जाएंगी।

Diarch GO

यहां खुलेंगे नए ट्रैफिक आउटपोस्ट

कोतवाली, राजीवनगर, जीरोमाइल, अशोक राजपथ, मीठापुर, समनपुरा मोड़, गांधी मैदान, एयरपोर्ट और सुल्तानगंज। इसके प्रभारी एसआई होंगे। माना जा रहा है कि पटना में अब लोगों को जाम से निजात मिलेगी। लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। पटना में जाम के एक बड़ी समस्या है, जाम के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा उचित कदम भी उठाए जा रहे हैं। 

30 प्रमुख जाम प्वाइंट

पटना जंक्शन, कंकड़बाग पुल, बोरिंग रोड चौराहा, चिरैयाटांड़ पुल, करबिगहिया, राजीवनगर मोड़, राजा बाजार, पानी टंकी, पॉलीटेक्निक तिराहा, रूपसपुर, सगुना मोड़, दीघा बाजार, जगदेव पथ, आशियाना-दुर्गा मोड़, आईजीआईएमएस, पीएमसीएच, कदमकुआं, नाला रोड, गांधी मैदान, महेंद्रू, रामकृष्णानगर, जीरोमाइल, अनीसाबाद, बेउर मोड़, भानापुर मोड़, मां शीतला मंदिर, गायघाट, बहादुरपुर, भिखना पहाड़ी मोड़ और राजेंद्रनगर टर्मिनल। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इन कदमों से राजधानी में जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

NSIT
Nsmch