LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR HEALTH - केंद्रीय मंत्री का पत्र लेकर एम्स में चक्कर लगाता रहा मरीज नहीं हो सका भर्ती, मुकेश सहनी ने की मदद

BIHAR HEALTH - एम्स में भर्ती होने के लिए केंद्रीय मंत्री का लेटर भी काम नहीं आया। जिसके बाद सड़क दुर्घटना में घायल और उसके परिजन भटकते रहे। ऐसे में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मदद की और मरीज को पटना के IGIMS में भर्ती कराया।

BIHAR HEALTH - केंद्रीय मंत्री का पत्र लेकर एम्स में चक्कर ल

PATNA - मुजफ्फरपुर के विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उसके बाद उनके परिजनों द्वारा तीन से चार अस्पताल का चक्कर लगाने के बाद भी जब सही इलाज नहीं मिला, तब वे विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पास पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री सहनी की मदद के बाद उन्हें आइजीआइएमएस में भर्ती करवाया गया और उनका इलाज शुरू हो सका।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार में वास्तव में कुशासन की सरकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद का पत्र लेकर मरीज एम्स पटना में इलाज के लिए भटकता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।

सांसद का पत्र लेकर पहुंचे थे पटना एम्स

मुजफ्फरपुर के सरैया के मरीज के परिजन मुंद्रिका सहनी ने बताया कि उनके दामाद विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन अत्यधिक खर्च की वजह से यहां अधिक दिन इलाज कराना संभव नहीं था। उसके बाद वे स्थानीय सांसद का पत्र लेकर पटना एम्स पहुंचे लेकिन दिनभर गुहार लगाने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं कर सके। 

इसके बाद वीआईपी के मुकेश सहनी की मदद और पहल के बाद उनके दामाद का इलाज चल रहा है, भगवान चाहा तो वे स्वस्थ हो जाएंगे।

NSIT
Nsmch

इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि दुर्घटना हुए 11 दिन हो गए और आज इलाज सही ढंग से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत प्रदेश में कैसी है, इस घटना से समझा जा सकता है। सही अर्थों में यह सुशासन नहीं, कुशासन की सरकार है।

REPORT - DEBANSHU PRABHAT