LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन- 7 पांचवे चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज, करीब 1000 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कहा कि स्पोर्ट्स सीजन -7 के पांचवे चरण मे होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है।

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन- 7 पांचवे चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता
पनोरमा स्पोर्टस की तैयारी में जुटे छात्र- फोटो : हरिओम झा

PURNIA - पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन- 7 के पांचवे चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला स्कूल खेल मैदान परिसर में आयोजित होने जा रही है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन- 7 के एथलेटिक्स प्रतियोगिताअब में भाग ले रहे प्रतिभागियों को पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अधयक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स श्री संजीव मिश्रा ने शुभ कामनाएं दी और कहा कि अब केवल भाग लेने वाले खिलाड़ियों क़ो दिखाना हैँ प्रतिभा एवं अपना खेल कौशल।पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7  के पांचवें चरण मे आज से जिला स्कुल खेल मैदान पर होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के निमित्त सारी तैयारी क़ो पूरी कर ली है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य हरिओम झा ने बताया कि एथलेटिक्स खेल के तकनिकी पदाधिकारी के द्वारा एथलेटिक्स ट्रेक को बना दिया गया है, साथ ही मैदान साफ सफाई का काम भी समाप्त हो चुका है।  

मैदान को खूबसूरत बनाने के उद्देश्य से जिला स्कूल मैदान के पेड़ पौधे की रंगाई की गयी है एवं मैदान को बांस से घेराबंदी कर पनोरमा स्पोर्ट्स फ्लेक्स और होर्डिंग बोर्ड से सजाया जा रहा है। आयोजन के लिए पूर्णिया एवं आसपास के स्कूली बच्चे एवं एथलेटिक्स खेल के खिलाड़ियों मे भी काफ़ी उत्साह है। 

किसी भी खिलाडी को पानी मेडिकल या अन्य कोई दिक्क़त न हों इस बात का ध्यान रखने के लिए आयोजन समिति के सदस्य तत्पर हैं। हरिओम झा ने आगे बताया की पांचवें चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे करीब 1000 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

जिसकी आयोजन समिति द्वारा स्क्रूटनी हों चुकी है। शेष प्रतिभागी को आज सुबह 08:00 बजे से उनका चेस्ट नंबर वितरण किया जाएगा जबकि एथलेटिक्स खेल को सुबह 08:00 से शुरू किया जाएगा, जिसके लिए एथलेटिक्स खेल के विभिन्न स्पर्धा मे 30 से ज्यादा ऑफिसियल से मदद ली जानी हैँ। 

बता दें पिछले महीने 22 सितंबर से शुरू हुए पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे लगातार एक महीने से खेल कार्यक्रम हों रहें हैँ, जो विभिन्न चरणों मे हैं, पहले चरण से चार चरणों का खेल ई-होम्स पनोरमा के स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स मे की गयी थीं जबकि पांचवे चरण मे एथलेटिक्स, छठे चरण मे फुटबॉल और सातवें व अंतिम चरण मे क्रिकेट का आयोजन जिला स्कूल खेल मैदान पूर्णिया मे होना है। इसी बात के मद्देनज़र जिला स्कुल खेल मैदान को सजाया और सवारा जा रहा हैँ। 

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कैसे सफल आयोजन हों सके इस विषय पर हरिओम झा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की इसके लिए तकनिकी पदाधिकारी के रूप मे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मो. एमएच रहमान साहब , मो. नैयर अली, मो. मंजर मोहसिन, श्री विमल मुकेश, खेल प्रशिक्षक असद राजा, खेल प्रशिक्षक विकाश कुमार मो. मुसव्वर  ख़ुशी कुमारी, निभा कुमारी, हरीश कुमार, ऋतू कुमार, मो. मासूम, एवं ऑफिसियल के रुप मे जिला एथलेटिक्स संघ पूर्णिया से द्वारा राजा, गौतम यादव, महेश, मो. फेजाज, ज्योति, शिवम, प्रियांशु, क्षितिज, पवन कुमार बंसल, आशीष कुमार रोहन राय को जवाबदेही दी गयी हैँ. खेल पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ हों ये  पहली प्राथमिकता होंगी। अब केवल खिलाड़ियों को अपना दम-खम् दिखाना शेष है।