LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

PANORAMA SPORTS 2024 - क्रिकेट प्रतियोगिता का पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने किया उद्घाटन, दो सौ टीमें ले रही हिस्सा, फेसबुक और यू-ट्यूब पर होगा लाइव

PANORAMA SPORTS 2024 - क्रिकेट प्रतियोगिता का पनोरमा ग्रुप क
पनोरमा क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत करते संजीव मिश्रा।- फोटो : हरिओम झा

PURNIA - पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के सातवें चरण के क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज जिला स्कूल खेल मैदान पूर्णिया मे हों चूका है। सोमवार की सुबह 9:00 बजे पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रूप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा "सर" ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फीता काट तथा गुब्बारा छोड़ कर किया भव्य उद्घाटन, इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्य स्वाति वैश्यंत्री के द्वारा संजीव मिश्रा जी का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। 

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर संजीव मिश्रा "सर" ने अपने सम्बोधन मे उपस्थित खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कF पूर्णिया की धरती खेल के क्षेत्र मे काफी उपजाऊ रही है। क्रिकेट के बहुत सारे बेहतरीन खिलाड़ियों को पूर्णिया की क्रिकेट की धरती ने तराशा है। यहां से निकल कर क्रिकेट खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी, इंडिया एलीट ग्रुप और भारतीय क्रिकेट टीम मे भी अपना स्थान बनाया है और पूर्णिया को गर्व का अवसर दिया है।

 श्री मिश्रा ने आगे बताया कि पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजित करने के पिछे पनोरमा ग्रुप का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों और टीमों को इस आयोजन मे भाग लेने का मौका दिया जाए, इस बार के आयोजन मे क्रिकेट प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग मे कुल 200 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया है और इसी वजह से सभी टीमों को मौका देने के  लिए आयोजन समिति प्रतिबद्ध है। पनोरमा स्पोर्ट्स का प्रयास है कि वों ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मैदान से जोड़ें जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हों सके और वर्तमान परिदृश्य मे युवा जिस प्रकार मादक नशे और मोबाइल में अपने युवा उत्साह को बर्बाद कर रहें हैं, वों न हों। 

आयोजन समिति के सदस्य हरिओम झा ने बताया कि 4 नवंबर 2024 से शुरू होकर 23 नवंबर 2024  तक जिला स्कूल के मैदान पर क्रिकेट की प्रतियोगिता आयोजित है। पूर्णिया जिला से लगे कोशी, सीमांचल एवं मिथिलाचल क्षेत्र में क्रिकेट का जूनून युवाओं के सिर पर चढ़ कर बोलता है। इसी के मद्देनज़र ज्यादा से ज्यादा खेल हों सके और खिलाड़ियों को पर्याप्त मौक़े दिए जाए इसको देखते हुए रोज 7 से 8 मैच होंगी। 

NSIT
Nsmch

लोक आस्था के महापर्व छठ के दिन भी आयोजन नहीं थमने वाला और टीमों ने आगे बढ़कर मैच करवाने की मांग की है। ये क्रेज है क्रिकेट का। श्री झा ने आगे बताया की पहले दिन के सभी मैच तय समय से प्रारम्भ हों कर तय समय पर समाप्त हुए है, श्री झा ने बताया की क्रिकेट प्रतियोगिता मे सख्त नियम लागु किए गये है। अगर टीम मैदान पर समय से नहीं आती हैँ तो विपक्ष टीम को सीधा वाक ओवर दिया जायेगा। उन्होंने क्रिकेट प्रेमी को जानकारी भी दी कि पनोरमा स्टार यूट्यूब चैनल और पनोरमा ग्रुप के फेसबुक पेज पर भी इस प्रतियोगिता के मैच को लाइव देख सकेंगे। 

     मैच परिणाम:-

 पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे  आज पहले दिन के खेले गये मैच का निर्णय कुछ इस प्रकार रहा :- 1. मरंगा क्रिकेट क्लब ने वल्हल्ला विंग को 4 विकेट से हराया। 2. फायर इलेवन बनमँखी की टीम को वाक ओवर दिया गया। 3. न्यू सेंट जेवर्यस की टीम को भी वाक ओवर दिया गया। 4. स्टार 11 क्रिकेट क्लब ने बनभाग क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया। 6. एमसीसी सुपौल ने जुराबगंज की टीम को 35 रनो से हराया तो अंतिम मैच मे जेएमकेसीसी ने लक्ष्मीपुर 11 को हरा कर अगले राउंड मे अपना स्थान बना लिया हैँ। आज खेले सभी मैचों मे निर्णायक मंडल के सदस्य बिहार स्टेट पेनल रेफरी ग्रेड "ए" अंपायर मो नयर अली, श्री काजल पोद्दार, श्री विमल मुकेश, श्री पिंटू कुमार एवं हरीश कुमार मुख्य भूमिका मे रहे। 

 इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मो मंजर मोहसिन,अमृत साजन, मो मासूम, वेदांत, शिवम, आदि सक्रिय रहें जबकी कार्यक्रम की उद्घोषणा विकास कुमार कर रहें थे जबकि स्कोरर के रूप मे प्रिंस कुमार थे।.