LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar Nawada Road Accident: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिकारी और कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, परिजनों के बीच मचा चीख-पुकार

बिहार के नवादा से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

Bihar Nawada Road Accident: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, अध
नवादा सड़क हादसा- फोटो : news4nation

Bihar Nawada Road Accident: बिहार के नवादा से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान अंचल कार्यालय के नजीर और अंचल निरीक्षक के रूप में की गई है, जिनका नाम अनुज कुमार और ओमप्रकाश है। ये दर्दनाक हादसा एक अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से हुआ, जिसमें दोनों की जान चली गई।

वहीं मौके पर पहुंचकर आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस ने दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक से नवादा जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक घटना घटी।

जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे

वही तुरंत इस मामले की जानकारी अन्य अधिकारियों के की ओर जिला अधिकारी को दी गई। जानकारी मिलते ही नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एडीएम चंद्रशेखर आजाद और एसडीओ अखिलेश कुमार सहित तमाम अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सड़क दुर्घटना में अधिकारी और कर्मचारी की मौत की जानकारी सुनते ही समाहरणालय परिसर में काम करने वाले तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। इस घटना के बारे में  डीएम ने विस्तार से जानकारी प्राप्त की। 

पुलिस जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया

दोनों अधिकारी प्रतिदिन अपनी ड्यूटी पर बाइक से आना-जाना करते थे, लेकिन आज शनिवार के दिन दोनों की जान चली गई। मौके पर पहुंची 112 आपातकालीन सेवा पुलिस और ने मदारगंज के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पुलिस जवानों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

हफ्ते में दूसरी बार सड़क हादसा

इस हफ्ते में दूसरी बार है, जब नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इससे पहले बीते 14 जनवरी को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला और एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना नवादा-पटना एनएच 20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के पास हुई थी। वहीं मरने वाले की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी श्याम सुंदर यादव के 16 साल के बेटे चंदन कुमार के रूप में की गई थी, जबकि जख्मी मीना देवी भी उसी गांव की रहने वाली थी। ये हादसा तब हुआ, जब तीन लोग एक ही बाइक पर बैठकर वीआईपी कॉलोनी से मकर संक्रांति पर अपने पैतृक गांव फतुहा जा रहे थे।

नवादा से अमन की रिपोर्ट