Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में मौसम लगातार बदल रहा करवट, 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज

मुजफ्फरपुर में तापमान में भारी गिरावट और प्रदूषण स्तर बढ़ने से ठंड और स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका बढ़ गई है। जानिए कैसे बदल रहा है मौसम और क्या बरतें सावधानियां।

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में मौसम लगातार बदल रहा करवट
मुजफ्फरपुर में बढ़ी ठिठुरन!- फोटो : social media

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे गलन भरी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह गिरावट पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक है।

ठंड से बढ़ी परेशानियां

गुरुवार को सुबह आठ बजे से मौसम साफ हो गया, और दिन चढ़ते ही धूप की तपिश महसूस की गई। लगातार तीन दिनों से शीतलहर का सामना कर रहे लोगों के लिए यह धूप राहत लेकर आई। हालांकि, शाम चार बजे के बाद पछुआ हवाओं के चलते ठंडक फिर से बढ़ गई। बाजारों में भी दिनभर रौनक रही, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों ने जल्दी घरों का रुख किया।

Diarch GO

बढ़ते प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत

मुजफ्फरपुर की हवा में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के करीब पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, यह स्थिति खासकर फेफड़ों, अस्थमा, और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। शहर में धूल-कण नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव केवल कुछ सड़कों तक सीमित है, जिससे व्यापक सुधार नहीं हो पा रहा है।

बदलते मौसम से स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा

मौसम में हो रहे बदलाव और हवा में बढ़ते धूल-कण के चलते अस्थमा और एलर्जी जैसी बीमारियों के मामलों में इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

NSIT
Nsmch

सतर्कता और सावधानी जरूरी

इस कड़ाके की ठंड और प्रदूषण भरे मौसम में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड बरकरार रहने की संभावना जताई है। सुबह के वक्त कुहासा रहेगा, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की उम्मीद है।लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्म कपड़े पहनें, घर में साफ-सफाई रखें, और बाहरी वातावरण से बचने के लिए सतर्कता बरतें।