LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Chhath puja 2024: बिहार के SP साहेब IAS पत्नी के साथ करते हैं छठ, पूरा परिवार होता है इस आस्था के महापर्व पर शामिल..देखिए तस्वीरें..

Chhath puja 2024: बिहार के एसपी साहब छठ व्रती बन गए हैं। छठ महापर्व को मना रहे हैं। उनके साथ उनकी आइएएस पत्नि औऱ पूरा परिवार आस्था के महापर्व में शामिल है।

मोतिहारी एसपी
मोतिहारी एसपी बने व्रती- फोटो : Reporter

Chhath puja 2024:  लोक आस्था का महापर्व का आज चौथा दिन है। सभी व्रती आज सूर्य नारायण को संध्या अर्घ्य देंगी।  नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है। देशभर में बीती दिन छठ व्रतियों ने खरना किया। छठ महापर्व को आम से लेकर खास लोगों के द्वारा किया जाता है। हर व्रति छठ पूजा को अपने आस्था के अनुसार करते हैं। ज्यादात्तर छठ पूजा माता और बहनों के द्वारा किया जाता है। लेकिन बिहार के एक ऐसे एसपी साहब भी हैं जो पूरी आस्था के साथ छठ का व्रत कर रहे हैं। 

दरअसल, बिहार के मोतिहारी जिला के एसपी स्वर्ण प्रभात आस्था के साथ छठ का व्रत कर रहे हैं। एसपी के आवास पर छठी मईया की गीत गूंज रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ उनके माता, पिता और बहन भी छठ पूजा में लीन हैं। परंपरागत तरीके से छठ पूजा करने के लिए आवास पर ही अर्घ्य देने के लिए तालाब बनाया गया है। छठ घाट को सजा दिया गया है। आज सभी मिलकर छठ का प्रसाद बना रहे हैं। 

Diarch GO

बास से बने दउरा और सुपली की खरीदारी की गई है। फल, ठेकुआ सबकी तैयारी कर ली गई है। वहीं छठ पूजा में आस्था के साथ मोतिहारी एसपी की पत्नी आईएएस प्रतिभा रानी भी शामिल हैं। छठ पूजा एक ऐसा महापर्व है जिसमें पूरा परिवार एकत्रित होकर शामिल होता है। दूर रह रहे रिश्तेदार भी छठ पूजा में एकजुट होकर इस त्योहार को बनाते हैं।

बता दें कि बुधवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह से ही व्रती प्रसाद बनाने में लगे हैं। वहीं दोपहर बाद में घाट पर छठ व्रती पहुंचेंगे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे। छठ घाट से लौट के बाद आंगन में कोसी भरने की परंपरा होगी और उसके बाद शुक्रवार की सुबह घाट पर पहुंचकर छठ व्रती उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन करेंगे। मोतिहारी एसपी भी इस परंपरा को निभा रहे हैं। जिसकी सराहना की जा रही है। 

NSIT
Nsmch