LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Makar Sankranti 2025 : मेजबान बनी मंत्री ! पूर्णिया में मंत्री लेसी सिंह ने दही चूड़ा भोज का किया आयोजन, अपने हाथों से लोगों को कराया भोजन

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति को लेकर कई जगहों पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज पूर्णिया में मंत्री लेसी सिंह ने लोगों को अपने हाथों से दही चूड़ा खिलाया.

Makar Sankranti 2025 : मेजबान बनी मंत्री ! पूर्णिया में मंत्
मेजबान बनी मंत्री - फोटो : ANKIT KUMAR JHA

PURNEA : मकर संक्रांति के मौके पर आज पूर्णिया में भी सियासत दानों द्वारा दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने अपने आवास पर मकर संक्रांति के भोज का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री लेसी सिंह खुद अपने हाथों से लोगों को दही चूड़ा और तिलकुट परोसते नजर आई। 

वही पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, वर्तमान सांसद पप्पू यादव , सदर विधायक विजय खेमका, रुपौली विधायक शंकर सिंह, महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता द्वारा भी अलग-अलग मकर संक्रांति के भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस भोज को लेकर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह त्योहार हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति का त्यौहार है। इसमें प्रकृति की झलक देखने को मिलती है। यहां जात-पात का कोई भेदभाव नहीं होता है। 

उन्होंने कहा कि एक माह के खरमास के बाद आज से शुभ दिन की शुरुआत भी हो गई है। इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई भी दी। साथ ही बिहारवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। 

पूर्णिया से अमित की रिपोर्ट