LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: शहीदों की याद में कटिहार के कुरसेला चौक पर तैयार हुआ शहीद स्मारक

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन मे कटिहार के कुर्सेला के पांच शहीदों ने शहादत दिया था, उन्ही के कुर्बानी को नमन करते हुए इस शहीद स्मारक का निर्माण करवाया गया है,

Martyr memorial
तैयार हुआ शहीद स्मारक- फोटो : Reporter

Bihar News: नए साल के आगमन के साथ ही कटिहार जिले के कुर्सेला नगर पंचायत को एक अनमोल उपहार मिला है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले पांच वीर सपूतों की याद में यहां एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। यह स्मारक न केवल कुर्सेला बल्कि पूरे कटिहारवासियों के लिए गौरव का प्रतीक है।

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने बताया कि यह स्मारक हमारे शहीदों के अदम्य साहस और देशभक्ति का प्रमाण है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों को याद दिलाता रहेगा और उन्हें देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करेगा।

बहरहाल नए साल की शुरुआत के साथ ही कुर्सेला नगर पंचायत में शहीद स्मारक के रूप में न सिर्फ कुर्सेला के लोगों को बल्कि पूरे कटिहार जिला के लोगों को शहीद स्मारक के रूप में एक बड़ा तौफा मिला है दरअसल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन मे कटिहार के कुर्सेला के पांच शहीदों ने शहादत दिया था, उन्ही के कुर्बानी को नमन करते हुए इस शहीद स्मारक का निर्माण करवाया गया है, 

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह