LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR NEWS - आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग, जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

BIHAR NEWS - भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा की है। जीतन राम मांझी ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है।

BIHAR NEWS - आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग, ज
आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा की है। जीतन राम मांझी ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। अपने अनुशंसा पत्र में जीतन राम मांझी ने कहा है कि समाज में आचार्य किशोर कुणाल के व्यापक योगदान के कारण वे भारत रत्न देने की अनुशंसा कर रहे हैं। 

केन्द्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा है कि आचार्य किशोर कुणाल को वे व्यक्तिगत रूप से जानते थे। 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या मामले के समाधान के लिए विशेष कार्य पदाधिकारी के तौर सेवाएं दी। जीतन राम मांझी ने पत्र में लिखा है कि  एक आईपीएस अधिकारी के अलावा धार्मिक क्षेत्र में भी आचार्य किशोर कुणाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल नेतृत्व में महावीर मन्दिर न्यास ने महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की जहां गरीब और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। 

उन्होंने पटना में ज्ञान निकेतन विद्यालय की भी स्थापना की। कैमूर पहाड़ियों पर गप्तकालीन एकमात्र मौजूदा मन्दिर मुण्डेश्वरी भवानी के जीर्णोद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पहल और प्रयासों से बिहार के पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे बड़े विराट् रामायण मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिए पत्र में कहा है कि आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा करते हुए उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है।