LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

BIHAR WEATHER - मकर संक्रांति के दिन ठंड ने लोगों को किया घर में बंद, जानें कितना रहा पटना का तापमान

BIHAR WEATHER - मकर संक्रांति के दिन पटना सहित बिहार के अधिकतर जिलों में पिछले दो दिनों की तुलना में ठंड और कंपकंपी अधिक रही है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा

BIHAR WEATHER - मकर संक्रांति के दिन ठंड ने लोगों को किया घर

PATNA :  बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य हो रहा था। लेकिन मकर संक्रांति के पर्व पर पटना सहित पूरे बिहार में अचानक मौसम में बदलाव आया है और ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग घर में रहकर मकर संक्रांति पर्व का आनंद उठाते नजर आए। मकर संक्रांति के दिन पटना का न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रहा है। वहीं हवा में कनकनी भी दो दिन की तुलना में अधिक रही।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट हुई है। दिन के तापमान में भी कमी आई है और रातें काफी ठंडी हो गई हैं। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।

लोगों की परेशानी

ठंड बढ़ने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव तापकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में अगले 24 घंटे के भीतर आसमान में छिटपुट बादल छाए रह सकते हैं. वहीं पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। जहां बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप निकलेगी, लेकिन बादल आते-जाते रहेंगे. पछिया हवा चलने का भी अनुमान है. न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बी रहने का अनुमान है।  इसी तरह भागलपुर में बुधवार को रात के समय ठंड बढ़ेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री और बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.