LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Fire in Purniya: पूर्णिया के मरंगा बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बैट्री फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

पूर्णिया के मरंगा बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैट्री फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी, कि इसका गुब्बार आसपास के कई इलाकों से दिखाई दिया। आगलगी के बाद आसमान काले धुएं से घिर गए।

Bihar News
बैट्री फैक्ट्री में भीषण आग- फोटो : reporter

Fire in Purniya: पूर्णिया के मरंगा बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बैट्री फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई इलाकों से धुआं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगने के कारण आसमान काले धुएं से भर गया।

जानकारी के मुताबिक, आग फैक्ट्री के गैस चैंबर में वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी लगने से फैली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गैस चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। फैक्ट्री संचालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार