LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

MID-DAY MEAL के खाने में गिरा छिपकली, विषैला भोजन खाने से कई छात्रों की बिगड़ी तबीयत, अधिकारी करते रहे इनकार

MID-DAY MEAL - मध्याह्न भोजन का खाना खाकर कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि उनके खाने में छिपकली गिर गई थी, जिससे खाना विषैला हो गया था। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर है

  MID-DAY MEAL के खाने में गिरा छिपकली, विषैला भोजन खाने से
मिडडे मिल का भोजन खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ी- फोटो : अमन सिन्हा

NAWADA - नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन में खाने में छिपकली गिर गई। वहीं यही विषैला भोजन में खाकर कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए एक बच्ची को नवादा रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ जहां अधिकारी के द्वारा इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। 

बताया जाता है कि गुरुवार को स्कूल में  मध्याह्न भोजन का खाना परोसा जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा पंडित के पुत्र शिवम कुमार की थाल में दाल के भीतर छिपकली दिखाई दिया। तब तक आधा दर्जन से अधिक बच्चे भोजन को खा चुके थे। भोजन में छिपकली देखते ही विद्यालय में शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यक ने भोजन बच्चों को परोसना बंद कराया। वहीं दूसरी ओर कुछ ही देर बाद दो बच्चे की तबियत विद्यालय में बिगड़ गई। 

दो बच्चों की हालत गंभीर

जिसके बाद बच्चों के अभिभावक बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया जहां उनका इलाज किया गया। वहीं जिसमें कक्षा द्वितीय के छात्र कृष्णा पंडित के पुत्र शिवम कुमार एवं पकज कुमार की पुत्री अर्पिता कुमारी की हालत गंभीर है। खुशबू कुमारी,विक्रम कुमार,पुनीत कुमार अंशु कुमार सहित अन्य शामिल है। 

NSIT
Nsmch

डीपीओ ने किया इनकार

इस पूरी घटना पर शिक्षा विभाग के डीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि कहीं भी कोई छिपकली पाया नहीं गया है। अचानक अफवाह उड़ा दिया गया था कि भोजन में छिपकली गिरा है. जिसके कारण बच्चे घबरा गए और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। 

घबराहट से बिगड़ी तबीयत

लगभग 5 या 6 बच्चों की घबराहट होने के कारण ही तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल सभी बच्चों को इलाज कराया गया एक बच्चे को नवादा डॉक्टर ने रेफर किया है जिसकी भी हालत ठीक है। अफवाह के कारण बच्चे लोग घबरा गए जिसके कारण ही तबीयत बिगड़ी है।

REPORT - AMAN SINHA