LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Khagaria News:एक साथ 3 होम गार्ड सेवानिवृत, गृह रक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

पुलिसकर्मी अक्सर यह कहते हैं कि उनकी नौकरी ऐसी होती है जिसमें वे अपने परिवार को पूरा समय नहीं दे पाते। जब वे सेवा से निवृत्त होते हैं, तब उन्हें लगता है कि अब वे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकेंगे।

home guards retired
गृह रक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित- फोटो : Reporter

Khagaria News: पुलिसकर्मी अक्सर यह कहते हैं कि उनकी नौकरी ऐसी होती है जिसमें वे अपने परिवार को पूरा समय नहीं दे पाते। जब वे सेवा से निवृत्त होते हैं, तब उन्हें लगता है कि अब वे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार द्वारा तीन होमगार्ड जवानों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

इस समारोह में होमगार्ड जवान सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार और राजेंद्र जी को उनके सेवानिवृत्ति पर थाना के विभिन्न पुलिस अधिकारियों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Diarch GO

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इन तीनों ने अपनी नौकरी को सफलतापूर्वक पूरा किया है और अब वे अपने परिवार के साथ सुखद जीवन व्यतीत करें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है। होमगार्ड के जवानों के विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन परबत्ता में पहली बार किया गया था। 

लोगों द्वारा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की प्रशंसा की जा रही है। इसके साथ ही, तीनों होमगार्ड के जवानों ने भी अरविंद कुमार की सराहना की।

NSIT
Nsmch