LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

'पूर्वांचल से मदद मांगे बगैर चुनाव में उतर कर दिखाए केजरीवाल,' भाजपा ने बोला हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उन पर तीखा हमला बोला है।

'पूर्वांचल से मदद मांगे बगैर चुनाव में उतर कर दिखाए केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी का हमला- फोटो : news4nation

BJP Attack Over AAP Leader Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है कि चुनाव के नजदीक आते ही उनकी "नौटंकी" शुरू हो जाती है। श्री सिन्हा ने कहा कि केजरीवाल झूठ और शोषण में माहिर हैं, और अब बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ बोलना उनकी नई रणनीति का हिस्सा है।

सिन्हा ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान में यह मौलिक अधिकार है कि कोई भी भारतीय नागरिक देश के किसी भी राज्य में रह सकता है और आजीविका कमा सकता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि संविधान विरोधी कौन है। सिन्हा ने बिहार और यूपी के लोगों की मेहनत और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, और उनके बिना दिल्ली का कामकाज चलाना मुश्किल होगा।

केजरीवाल को सिन्हा की चुनौती 

सिन्हा ने चुनौती दी कि अगर केजरीवाल में हिम्मत है, तो वह आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्वांचल के लोगों का वोट न लें और अपनी पार्टी से पूर्वांचल के उम्मीदवार न उतारें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूपी और बिहार के लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ ठान लिया, तो उन्हें भारी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।