LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : निदेशक वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में नई ऊँचाई हासिल कर रहा आईपीआरडी, पत्रकार बीमा योजना की कम हुई प्रीमियम राशि, इम्पैनलमेंट के काम में भी आई तेजी

Bihar News : आईपीआरडी के निदेशक वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभाग नयी ऊँचाई हासिल कर रहा है.....पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम राशि जहाँ कम की गयी है. वहीँ इम्पैनलमेंट के काम तेजी आई है..

Bihar News : निदेशक वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में नई ऊँचाई
वैभव श्रीवास्तव की बड़ी उपलब्धि - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : निदेशक वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में बिहार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नए मुकाम हासिल कर रहा है। सितम्बर 2024 में कार्यभार सँभालने के लिए वैभव श्रीवास्तव ने ऐसे कदम उठाये, जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। ताज़ा मामला बिहार पत्रकार बीमा योजना को ले लीजिये। जहाँ आये दिन महंगाई बढ़ने से लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में विभाग ने पत्रकारों को बड़ी राहत दी है। इस योजना के लिए जहाँ पिछले साल पत्रकारों से 6508 रुपए लिए गए थे। इसमें राहत देते हुए इस साल इसे घटा दिया गया है। अब इस योजना के लिए आवेदन करनेवाले पत्रकारों को 6125 देने होंगे। वहीँ निदेशक ने इस योजना को और लाभदायक बनाने की कोशिश की है। लेट लतीफी की वजह से इस योजना का लाभ पत्रकारों को लगभग 10 महीनों के लिए ही मिल पाता था। लेकिन अप्रैल आने से दो महीने पहले इस योजना के आवेदन लेने की तिथि 25 जनवरी तक की गयी है। ताकि पत्रकारों को इस योजना का लाभ 12 महीने तक मिल सके। वहीँ निदेशक ने बड़ी पहल करते हुए सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल के इम्पैनल के लिए लंबित प्रस्ताव को नयी गति दी है। वैभव श्रीवास्तव ने साफ़ तौर पर कहा की इसके लिए इस माह के अंत तक या फ़रवरी के शुरुआत तक निर्णय ले लिया जायेगा।  

बता दें कि IAS अधिकारी वैभव श्रीवास्तव 2018 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें कुछ महीने पहले ही बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति से संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बिहार का सूचना तंत्र मजबूत होगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वैभव श्रीवास्तव की नियुक्ति को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस विभाग का काम सरकार और जनता के बीच सामंजस्य बिठाना है। वैभव को प्रशासनिक कामों और प्रशासनिक नीतियों का अच्छी जानकारी है, इसलिए वे अपना काम पूरी सटीकता के साथ कर रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर बनने से पहले वैभव नालंदा जिले में जिला उप विकास आयुक्त (DDC) के पद पर काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। सरकार और जनता के बीच एक ऐसे सेतु का काम करना है, ताकि जनता अपनी बात सरकार के समक्ष आसानी से रख पाए और सरकार अपने लक्ष्यों के बारे में उन्हें बताकर प्रदेश का विकास उनके सहयोग से करने में सक्षम हो पाए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का यही मकसद इसे किसी भी प्रदेश के सरकारी तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण विभाग बनाता है। उन्होंने विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के प्रति अपने निर्धारित दायित्वों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करें।