LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime: 600 रुपये के लिए दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान, आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

एक दोस्त को 600 रुपए मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने का विवाद बढ़ गया और विवाद उत्पन्न हो गया। इस झगड़े के दौरान छोटू कुमार ने पंकज कुमार को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनकी जान चली गई।

Bihar News
दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान- फोटो : Reporter

Bihar Crime: खगड़िया जिले के बहादुरपूर थाना क्षेत्र में गौड़ाचक के निवासी पंकज कुमार, जिनके पिता का नाम कारे चौधरी है, अपने मित्र छोटू कुमार, जिनके पिता का नाम राजगीर यादव है, के पास 600 रुपये की मांग करने गए थे।पैसा मांगने का  विवाद बढ़ता गया और विवाद उत्पन्न हो गया। इस झगड़े के दौरान छोटू कुमार ने पंकज कुमार को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनकी जान चली गई। पंकज कुमार के पिता कारे चौधरी ने बताया कि पंकज और छोटू दोनों अच्छे दोस्त थे और उनकी उम्र लगभग 16 वर्ष थी। पंकज छोटू के पास 600 रुपये मांगने गया था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि इस विवाद के कारण उसे अपनी जान गंवानी पड़ेगी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार छोटू कुमार शराब का कारोबार करता था। लोग इस मामले में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ हैं। चूंकि पंकज कुमार छोटू के साथ था, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि छोटू ने पंकज की हत्या की हो सकती है। बहादुरपुर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

Diarch GO

अमित की रिपोर्ट