BIHAR NEWS - एक तरफ पति के शव को हो रहा था पोस्टमार्टम, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ने उसी अस्पताल में दिया पुत्री को जन्म

BIHAR NEWS - जमुई के सदर अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई है, जिसे सुनने के बाद सभी के आंखों में आंसू आ गए। यहां एक युवक की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम हो रहा था। वहीं उसी समय अस्पताल में पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

BIHAR NEWS - एक तरफ पति के शव को हो रहा था पोस्टमार्टम, वहीं
पिता के शव के साथ घर पहुंची नवजात बच्ची- फोटो : सुमित कुमार सिंह

JAMUI :- यह अजीबोगरीब मामला जमुई के झाझा की है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में पिता की मौत कुछ घंटे पहले हुई और उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा थी। उसी अस्पताल के प्रसव कक्ष में पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। 

बता दें कि बीते गुरुवार को झाझा के नरगंजो इलाके में एक डीजे वाहन के पलट जाने से चार युवकों की मौत हो गई थी। इन्हीं चार युवकों में से मोहम्मद चांद की भी मृत्यु इसी दुर्घटना में हो गई थी। इसी मृतक के पत्नी ने उसी अस्पताल में अपने पति की मौत के मात्र 12 घंटे बाद एक बेटी को जन्म दिया। इसे आप महज संयोग कहे सकते है या भगवान की लीला। 

Diarch GO

पिता के शव के साथ घर पहुंची नवजात बच्ची

यह मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के सतीघाट का है। गुरुवार को सड़क हादसे में जान गवाने वाले मोहम्मद चांद का शव जब जमुई सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचा तो पत्नी ने भी अपनी गोद मे लिए नवजात बच्ची को लेकर घर पहुंची। इस दृश्य को देखकर घर के परिजन सहित पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। 

सभी आंखों में मंजर देख आ गए आंसू

पत्नी नवजात बच्ची को लेकर ही पति के शव से लिपटकर रोने लगी जिसे देखकर हर लोगो के आँख में आंसू आ गए। मृतक की पत्नी ने सरकार से मांग है कि उनकी नवजात बच्ची देखते हुए आर्थिक मदद की जाए क्योंकि मात्र उनके पति ही उनका सहारा थे। अब उन्हें और उनके बच्चे को देखने वाला कोई नहीं है। 

NSIT
Nsmch

बहरहाल इस घटना के बाद से इलाके में इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि मां का ध्यान रखने महरूम पिता ने ही बेटी बन जन्म लिया है।

न्यूज4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट