LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Husband And Wife News: शादी के चार साल तक पति ने नहीं बनाए संबंध, हकीकत पता चलने पर चकरा गई पत्नी

पति शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रहा था. चार साल तक पत्नी ने इंतजार किया. आखिरकार महिला का सब्र जवाब दे गया और उसके बाद जो सच्चाई सामने आई वह बेहद चौकाने वाली थी.

shocking reality

Husband And Wife News: एक महिला की शादी हुई। आंखों में भविष्य का सपना सपना संजाए पति अपने ससुराल पहुंची. लेकिन उससे धक्का तब लगा जब पति उससे शारीरिक संबंध बनाने से कतराने लगा. दिन महीने देखते देखते चार साल बीत गए. एक दिन पत्नी को दर हकीकत पता चला तो वह सकते में आ गई.  पत्नी ने  पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है. 

ग्वालियर की एक महिला ने पड़ाव स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उसकी शादी साल 2020 में हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी और महिला के परिवार ने लड़के वाले को 12 लाख रुपये के आभूषण और शादी का सारा सामान दिया था।शादी के बाद पति ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। महिला ने पति की बात मान ली, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा और महिला को खाना तक नहीं दिया जाता था। उसे बार-बार मारा पीटा जाता था और बीमार होने पर मायके भेज दिया जाता था।

महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसकी ननद ने उसके कमरे पर कब्जा कर लिया। ससुराल वालों ने लगातार दहेज की मांग की और अंततः 2023 में उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने 2 लाख रुपये और एक स्कूटर की मांग की थी।

शादी के बाद से ही महिला को छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा किया जाता था और कई बार मारपीट भी की जाती थी। जब महिला बीमार हो गई तो उसे मायके छोड़ दिया गया। विरोध करने पर महिला के कमरे पर ननद ने कब्जा कर लिया। आखिरकार, 2023 में 2 लाख रुपए और एक स्कूटर की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाल दिया गया।महिला का कहना है कि एक दिन वह बाजार गई थी तब उसने अपने पति का वो रुप देखा जिसकी वह कल्पना तक नहीं कर सकती. उसने दावा किया है कि उसका पति किन्नर है. उसे उसने किन्नरों के साथ उनके रुप में देखा है तो पति का कहना है कि वह शो के लिए जा रहा था और उसने इसलिए वैसा भेष बनाया था।

NSIT
Nsmch