LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

BIHAR NEWS - मुखिया के खिलाफ आवास सहायकों ने छेड़ा जंग, एसपी से की कार्रवाई की मांग, पीटे जाने की घटना को बताया शर्मनाक

BIHAR CRIME - मुखिया द्वारा आवास सहायक को पीटे जाने के मामले में विवाद बढ़ गया है। आज आवास सहायक संघ एवं पंचायत रोजगार सेवक संघ ने संयुक्त रूप से एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मेसकौर प्रखंड के सहबाजपुर सराय पंचायत के मुखिया पर कार्रवाई की मांग की है।

BIHAR NEWS - मुखिया के खिलाफ आवास सहायकों ने छेड़ा जंग, एसपी
मुखिया के खिलाफ उतरे आवास सहायक- फोटो : अमन सिन्हा

NAWADA - बुधवार को आवास सहायक संघ एवं पंचायत रोजगार सेवक संघ ने संयुक्त रूप से एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मेसकौर प्रखंड के सहबाजपुर सराय पंचायत के मुखिया पर कार्रवाई की मांग की है। यह मुखिया राकेश कुमार के द्वारा पंचायत रोजगार सेवक प्रवीण कुमार के साथ मारपीट करने से जुड़ा है। 

पीड़ित पंचायत रोजगार सेवक प्रवीण कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वेक्षण का कार्य कर रहा था, तभी वर्तमान मुखिया राकेश कुमार के द्वारा गांधीनगर अपने आवास पर बुलाया गया और मुझे आवास सर्वेक्षण नहीं करने को कहा। जिस पर मैंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। इसके बाद मुखिया और उनके सहयोगियों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किया और जान मारने की धमकी दी। 

वहीं, आवास सहायक कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि रोजगार सेवक के साथ मारपीट की घटना काफी निंदनीय है। हमलोग निष्पक्ष तरीके से तभी सर्वेक्षण कर पायेंगे, जब जनप्रतिनिधियों का दवाब हमलोगों के उपर नहीं होगा। पात्र लाभुकों को आवास योजना का लाभ मिल पायेगा। 

उन्होंने एसपी से मांग की है कि सहबाजपुर सराय के मुखिया पर कार्रवाई की जाय, नहीं तो हमलोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में आवास सहायक व पंचायत रोजगार सेवक मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

REPORT AMAN SINHA