LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Accident News : सहरसा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, 4 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Accident News : सहरसा में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीँ चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए......पढ़िए आगे

Bihar Accident News : सहरसा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : सहरसा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई‌। वहीँ इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के गोरहो घाट के पास की है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि नवहट्टा थाना क्षेत्र के चन्द्रायण गांव के कुछ लोग ऑटो में सवार होकर सुहथ गांव जा रहे थे। इसी बीच गोरहो घाट के पास अचानक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया, जहां 65 वर्षीय मोहम्मद शोबराती और 55 वर्षीय दारोदन खातून की मौत हो गई।

घटना के बाद जहाँ मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की हैं।

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट