LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

70TH BPSC: पटना हाईकोर्ट में बीपीएससी अभ्यर्थियों को याचिका पर सुनवाई खत्म, लंच के बाद आएगा फैसला

70TH BPSC: बीपीएससी 70वीं को रद्द कर फिर से आयोजित करने के मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है। थोड़ी देर में फैसला आएगा।

Patna High Court
Patna High Court- फोटो : Reporter

पटना हाईकोर्ट में 70वीं बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा पुनः कराने के मामलें पर आज सुनवाई की गई।जस्टिस ए एस चंदेल की एकल पीठ पप्पू कुमार व अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में प्रारंभिक परीक्षा में हुई धांधलियों की जांच व पुनः परीक्षा कराने की मांग की गयी है। पटना हाईकोर्ट में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा को लेकर सुनवाई खत्म हो गई है। कोर्ट ने फैसला को सुरक्षित रख लिया है। 

मिली जानकारी अनुसार पटना हाईकोर्ट ने दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने लंच तक आदेश को रिजर्व कर लिया है। इस मामले में लंच के बाद कोर्ट आदेश सुनाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला रिजर्व कर लिया है। कोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है। बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में बीते दिन यानी बुधवार को सुनवाई हुई। इस याचिका में उन्होंने परीक्षा को रद्द करने और रिजल्ट जारी होने से रोकने का अनुरोध किया है। जब तक पुनः परीक्षा नहीं कराई जाती, तब तक रिजल्ट पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Diarch GO

लेकिन कल सुनवाई पूरी नहीं हो पाई थी। जिसके बाद सुनवाई की तिथि आज की रखी गई थी। आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है और कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में कोर्ट लंच के बाद फैसला सुनाएगा कि परीक्षा को रद्द किया जाएगा या नहीं। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट