LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

Bihar Police News: बिहार में इन 11 पुलिस पदाधिकारियों पर FIR दर्ज, SP ने कर दी सख्त कार्रवाई, अब बचना मुश्किल

Bihar Police News: बिहार में अब पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसपी के आदेश पर 11 पुलिस पदाधिकारियों रक एफआईआर दर्ज की गई है।

बिहार पुलिस
FIR registered against 11 police officers- फोटो : social media

Bihar Police News: बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर अब केवल अपराधियों पर ही नहीं बल्कि पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। भोजपुर में सबसे पहले 35 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद गोपालगंज के 53 पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई। वहीं अब एक बार गोपालगंज में पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस बार गोपालगंज के 11 पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी ने यह कार्रवाई की है। 

11 पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज

दरअसल, गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर 11 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार के बयान पर की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व में थाने में पदस्थापित रहे ये पुलिस अधिकारी स्थानांतरण के बाद बिना कांडों का प्रभार सौंपे ही दूसरे थाना या जिले में चले गए। कई बार पत्र भेजकर प्रभार देने का निर्देश दिया गया, लेकिन उन्होंने अनुपालन नहीं किया। इससे थाने में लंबित मामलों के अनुसंधान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

Diarch GO

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

प्राथमिकी में जिन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, वे हैं सुमन कुमार मिश्रा (पुलिस अवर निरीक्षक), अवधेश कुमार (पुलिस अवर निरीक्षक), कृष्णा तिवारी (सहायक अवर निरीक्षक), शंभू मांझी (पुलिस अवर निरीक्षक), रितेश कुमार सिंह (पुलिस अवर निरीक्षक), रामवृक्ष पासवान (सहायक अवर निरीक्षक), अर्जुन प्रसाद (सहायक अवर निरीक्षक), अजय कुमार (सहायक अवर निरीक्षक), भगवान तिवारी (पुलिस अवर निरीक्षक), विनोद कुमार (सहायक अवर निरीक्षक), अंबिका प्रसाद मंडल (पुलिस अवर निरीक्षक)।

एसपी ने की कार्रवाई

वहीं मामले की जांच की जिम्मेदारी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार पटेल को सौंपी गई है। एसपी के इस कदम को थाने में लंबित मामलों को सुलझाने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। लगातार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई उन पुलिसकर्मियों पर की जा रही है जो अपने ट्रांसफर के बाद कांडों का प्रभार सौंपे बिना ही दूसरे थाने में चले गए हैं। 

NSIT
Nsmch