LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar News : गया के रजनीश ने सीआईएसफ में सहायक कमांडेंट बनकर जिले का नाम किया रौशन, CISF के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Bihar News : सीआईएसएफ में सहायक कमाडेंट बनकर गया जिले के रजनीश ने जिले का नाम रौशन किया है. उसकी इस उपलब्धि को लेकर उनके ननिहाल में भी ख़ुशी का माहौल है....पढ़िए आगे

Bihar News : गया के रजनीश ने सीआईएसफ में सहायक कमांडेंट बनकर
बिहार के लाल का कमाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYA : बिहार में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है। हर साल सैकड़ों की संख्या में बिहार के विद्यार्थी मेडिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में बाजी मारते हैं। वहीँ संघ लोक सेवा आयोग के साथ अन्य राज्यों की सेवाओं में भी बिहार के विद्यार्थियों की काफी तादाद होती है। इसी कड़ी में टिकारी प्रखंड अंतर्गत गुलजाना ग्राम निवासी शैलेंद्र कुमार के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ लाल बाबू ने सीआईएसफ में सहायक कमांडेंट बनकर गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हैदराबाद में आयोजित सीआईएसएफ के 37 में बैच के पासिंग आउट परेड में रजनीश को सीआईएसएफ के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रजनीश की मां, भाभी एवं मामा संतोष कुमार मौजूद थे। गौरतलब है कि रजनीश का ननिहाल औरंगाबाद के सीवां गांव में है जहां उनका बचपन गुजरा है। 

उनकी इस उपलब्धि पर उनके ननिहाल में भी हर्ष का माहौल है। उनके नाना बृजनंदन सिंह, मामा दीपक कुमार, सुधीर कुमार एवं अन्य ग्रामवासियों ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी है। लोगों ने कहा की रजनीश बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में मेधावी छात्र था। जिससे लोगों को लगता था की वह बड़ा मुकाम हासिल करेगा।