LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

कल्याण सेवा संस्थान कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का हुआ आयोजन, नए छात्रों के स्वागत में सीनियर्स ने मचाया धमाल

Bihar News : जमुई स्थित कल्याण सेवा संस्थान कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें नए छात्रो के स्वागत में सीनियर छात्रों ने जमकर धमाल मचाया...पढ़िए आगे

कल्याण सेवा संस्थान कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का
फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : कल्याण सेवा संस्थान कॉलेज ऑफ फार्मेसी के द्वारा कल्याण सेवा संस्थान के प्रांगण में बी०फार्मा के प्रथम वर्ष के जूनियर विद्यार्थियों के सम्मान में  फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन सिनियर विद्यार्थियों द्वारा संस्थान के सभागार में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव डॉ उमेश प्रसाद गुप्ता, निर्देशिका माया गुप्ता, रितेश कुमार गुप्त , निदेशक डॉ विकास कुमार गुप्ता एवं प्रचार्य द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया। 

कल्याण सेवा संस्थान के सचिव डॉक्टर यू पी गुप्ता द्वारा अपने भाषण में फार्मेसी के महत्त्व के बारे में उन्हें बताया एवं उन्हें समाज सेवा में अपनी भूमिका के दायित्व के बारे में अवगत कराया। संस्थान के 1997 से अभी तक के उपलब्धियों को विद्यार्थियों के सामने रखा एवं संस्थान से बी०फार्म एवं डी० फार्म के छात्रों का स्वागत करते हुये उनके द्वारा निष्ठापूर्वक समाज की बेहतर सेवा करने की कामना की। साथ हीं संस्थान में बीफार्म एवं डीए फार्म के छात्रों के स्वागत में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।

इस अवसर पर डॉ० जे०एन० पन्डित, राम कुमार भटट्टर, मो० सरफराज नवाज, रोहितराज, डॉ० बी० राजेश, ज्योति मिश्रा, मो० अखलाक सदरी, मनोज कुमार झा एवं संस्थान के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में उपस्थित थे।