LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

FIRE IN GAS PIPELINE - हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के गैस पाइपलाइन में लगी आग, समय रहते पाया काबू, हो सकता था राजस्थान जैसा हादसा

FIRE IN GAS PIPELINE - राजस्थान में एनएच पर कुछ दिन पहले हुए गैस टैंकर ब्लास्ट जैसी घटना बिहार में होते होते रह गई। यहां गैस पाइपलाइन लीक होने से आग की लपटें उठने लगी। जिसके बाद सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई। लोगों में हड़कंप की स्थिति थी।

FIRE IN GAS PIPELINE - हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के गैस पाइपलाइ
गैस पाइपलाइन में लगी आग- फोटो : अंकित कुमार

PURNIA - राजस्थान में एलपीजी टैंकर में हुए विस्फोट को अभी ज्यादा दिन नहीं गुजरे हैं कि अब ऐसा ही एक हादसा बिहार के पूर्णिया में होते होते रह गया। यहां हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के गैस पाइपलाइन में आज अचानक आग लग गई। आग की लपटें ऊंचाई तक उठने लगी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि आग बड़ा नुकसान कर पाता, कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत इस पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना पूर्णिया के मरंगा थाना के निकट उफरैल चौक के पास की है। जहां गैस पाइप में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कप मच गया। लोगों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा NH के किनारे फेकें गए कचड़ा में लगी आग के कारण हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस पाइप में ज्यादा ग्राम होने के कारण पाइप फट गया, जिससे आग गैस के संपर्क में आने से ज्यादा विकराल हो गई। 

आग की लपटें आकाश की तरफ उठ रही थीं, जिससे लोगों ने NH को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मरंगा थाना और अग्निशमन को इसकी जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की 3 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगीं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने भी तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचकर अग्निशमन के कर्मियों और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। 

NSIT
Nsmch

आग की लपटों के कारण ऊपर से गुजरने वाली 11 हजार की तार भी गलकर गिर गई। हालांकि अभी स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम जिले में जहां तहां कचरा फेंक कर जिले को गंदा कर रही है, अगर यहां कचरा नहीं फेका गया होता तो शायद यह घटना घटित नहीं होती।

REPORT - ANKIT KUMAR JHA