LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : केंद्रीय कारा बक्सर में अपराध पीड़ित परिवारों को मिली 36.72 लाख रुपए की आर्थिक मदद, शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र नई सुविधाओं का हुआ शुभारम्भ

Bihar News : बक्सर केंद्रीय कारा में आयोजित कार्यक्रम में अपराध पीड़ित परिवारों को 36 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गयी. कार्यक्रम में डीएम अंशुल अग्रवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर, पुलिस अधीक्षक सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bihar News : केंद्रीय कारा बक्सर में अपराध पीड़ित परिवारों क

Buxar : केंद्रीय कारा बक्सर में जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अपराध पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और बंदियों के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस अवसर पर 102 पीड़ित परिवारों के बीच कुल 36,72,763 रुपये की सहायता राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर, पुलिस अधीक्षक सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पीड़ित परिवारों को मिला सहारा

जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण न्यास, बिहार पटना के निर्देशानुसार, केंद्रीय कारा बक्सर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिन्होंने अपराध के कारण कठिनाइयों का सामना किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि बंदियों से सश्रम कारावास के दौरान अर्जित राशि का एक हिस्सा अपराध पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दिया जाता है। यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और अपराध पीड़ितों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

बंदियों के लिए पुनर्वास के प्रयास

कार्यक्रम के दौरान बंदियों के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। जिसमें बंदियों को साक्षरता और विभिन्न विषयों की जानकारी देने के लिए इंटरनेट और रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से संचालित होने वाली स्मार्ट क्लास शुरू की गई। वहीं RSETI बक्सर द्वारा प्रशिक्षित 35 बंदियों को उनकी कड़ी मेहनत और सफलता के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

ज्ञान की ओर कदम: पुस्तकालय में नई किताबें

बंदियों के शैक्षणिक और मानसिक विकास के लिए केंद्रीय कारा के पुस्तकालय को 150 नई पुस्तकों से समृद्ध किया गया। इन पुस्तकों का वितरण जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

NSIT
Nsmch

गणमान्य अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उप निदेशक प्रोबेशन बक्सर, अधीक्षक केंद्रीय कारा बक्सर, प्रोबेशन पदाधिकारी सासाराम, महिला मंडल कारा की अधीक्षक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी का संदेश

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा, "यह पहल अपराध पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय और सहायता प्रदान करने का एक मजबूत माध्यम है। साथ ही, बंदियों के जीवन को सुधारने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।"

समाज में बदलाव की पहल

बहरहाल यह कार्यक्रम न केवल अपराध पीड़ित परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि बंदियों के पुनर्वास के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट