LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher news: शिक्षकों के द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी बनाने के मामले में बड़ा खुलासा, शिक्षा विभाग ने दिया कार्रवाई करने का आदेश

शिक्षकों द्वारा फर्जी हाजिरी बनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षक मोबाइल फ्लाइट मोड में डालकर हाजिरी बना रहे है। कुछ शिक्षक यूपी से हाजिरी बना रहे हैं।

Bihar News
फर्जी हाजिरी बनाने का बड़ा खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Teacher news:  शिक्षकों द्वारा फर्जी हाजिरी बनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमुई जिले के सोनो प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कर्माटांड से सामने आया है। यहां के तीन शिक्षकों पर ई-शिक्षा कोष पर हाजिरी में धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना), पारस कुमार ने बताया कि रैंडम जांच में पाया गया कि बबीता कुमारी, कृष्ण कन्हैया, और मुख्तार आलम अपनी हाजिरी मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालकर बना रहे थे। इस पर विभाग ने इन शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है और स्पष्टीकरण मांगा है।

NSIT
Nsmch

सूत्रों के अनुसार, कुछ शिक्षक यूपी से भी अपनी हाजिरी बना रहे हैं। शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों द्वारा फर्जी हाजिरी बनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षक मोबाइल फ्लाइट मोड में डालकर हाजिरी बना रहे है।  कुछ शिक्षक यूपी से हाजिरी बना रहे हैं।

बिहार में शिक्षकों का यह कृत्य शिक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है। विभाग लगातार नए नियम बना रहा है लेकिन शिक्षक नए-नए तरीके से धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार