LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Accident News : जमुई में पिकनिक मनाकर लौट रहे युवाओं की डीजे वाहन ने मारी पलटी, 4 की मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Accident News : जमुई में साल के पहले दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहाँ डीजे वाहन के पलट जाने से तीन युवकों की मौके पर मौत हो गयी. वहीँ तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है...पढ़िए आगे

Bihar Accident News : जमुई में पिकनिक मनाकर लौट रहे युवाओं क
डीजे वाहन पलटने से 3 की मौत - फोटो : SUMIT SINGH

JAMUI : न्यू ईयर का पिकनिक मनाने डीजे गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहे युवकों का वाहन पलट गया। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और कई लोग घायल है। घटना नरगंजो झाझा मुख्य मार्ग स्थित चिरैया पुल के पास हुई है। मृतकों की पहचान मोहम्मद चांद, मोहम्मद किताबुल, और मोहम्मद तबरेज के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान शतिघाट के रहने वाले मो. अरमान, मो. हसनैन, टहवा गांव के रहने वाले मो. शाहिद के रूप में हुई है। 

घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने घायलों का इलाज किया और मो अरमान और शाहिद की स्थिति नाजुक देखकर दोनो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करीबन 20 युवाओं की टोली पिकनिक के लिए नरगंजो जंगल गयी थी। पिकनिक करने के बाद शाम करीबन 5 बजे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे कि तभी चिरैया पुल के पास गड्ढे में डीजे बंधा पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और पलटकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर सभी युवकों के परिजनों ने मृतक और घायलों को लेकर रेफरल अस्पताल झाझा लाया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। इधर घटना की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद एसएचओ संजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि घटना झाझा सुमलतला मुख्य मार्ग पर डीजे गाड़ी पलटने से हुई है। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है और तीन लोग बुरी तरह से घायल है। घटना की जांच की जा रही है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट