LATEST NEWS

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

Diwali/ Dhanteras 2024: दीपावली और धनतेरस की तिथि को लेकर विवाद ,जानें काशी विद्वत परिषद् के विद्वानों और मां मुंडेश्वरी धाम के पुरोहित की राय

इस साल धनतेरस और दीपावली की तारीख को लेकर विवाद है।वैदिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस इस साल 29 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। काशी विद्वत परिषद का मानना है कि 31 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या होने के कारण दीपावली इसी दिन मनाई जानी चाहिए

दीपावली और धनतेरस की तिथि को लेकर विवाद
दीपावली और धनतेरस की तिथि को लेकर विवाद- फोटो : Reporter

 Diwali/ Dhanteras  2024: इस साल धनतेरस और दीपावली की तारीख को लेकर विवाद है।वैदिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस इस साल 29 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगी और इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा।धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 4 बजकर 13 मिनट से लेकर 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सकते हैं।

वहीं दीपावली की तिथि को लेकर भी विवाद है। इस विवाद के मूल में अमावस्या तिथि को लेकर मतभेद है। काशी विद्वत परिषद का मानना है कि 31 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या होने के कारण दीपावली इसी दिन मनाई जानी चाहिए। जबकि कुछ अन्य विद्वानों का मत है कि 1 नवंबर को भी अमावस्या होने के कारण दीपावली इसी दिन मनाई जानी चाहिए।

 विवाद का मुख्य कारण यह है कि अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, दोनों दिनों पर पड़ रही है।काशी विद्वत परिषद का मानना है कि प्रदोष काल में अमावस्या होने के कारण दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जानी चाहिए। कुछ विद्वानों का मानना है कि यदि दो दिन अमावस्या पड़ रही हो तो दूसरे दिन की अमावस्या को लेना चाहिए।काशी विद्वत परिषद का तर्क है कि शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल से लेकर के निशा व्यापिनी अमावस्या हो तो दीपावली का पर्व मनाया जाता है। चूंकि 31 अक्टूबर को पूरी रात अमावस्या है, इसलिए दीपावली इसी दिन मनाई जानी चाहिए।

वहीं कैमूर जिले में दीपावली मानने के लेकर कई तरह की भ्रांतियां सामने आ रही है। जहां मां मुंडेश्वरी धाम के पुजारी ने कहा है 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी, 29 और 30 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा ।

NSIT
Nsmch

मां मुंडेश्वरी धाम के पुरोहित अरविंद तिवारी ने बताया दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। एकादशी दो दिन लगा था जिस कारण दीपावली 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस 29 और 30 अक्टूबर यानी दो दिन मनाया जाएगा और दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनेगा। किसी भी प्रकार की कोई भ्रांतियां नहीं है।